जमुई के गिद्धौर थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने मवेशी लदे ट्रक को पकड़ा। ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी दीनानाथ सिंह ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने ट्रक से 16 बड़े मवेशी और 14 बछड़े बरामद किए। ट्रक बक्सर से झारखंड की ओर जा रहा था। तड़के सुबह ग्रामीणों ने इसे रोका और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों की पहचान मधुपुर निवासी अमित कुमार और बक्सर निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है। अवैध धंधे पर रोक लगाने की मांग पुलिस मवेशी तस्करी पर सख्त कार्रवाई का दावा करती है। हालांकि, क्षेत्र में मवेशियों से भरे वाहन अक्सर देखे जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को इस अवैध धंधे पर स्थायी रूप से रोक लगानी चाहिए।