जालंधर में पेट्रोल पंप हुआ बंद:टेक्निकल प्रॉब्लम का नोटिस लगाया, पंप संचालक बोले-पैनिक न हों, गैस के लिए भी मारामारी, सर्वर डाउन

जालंधर में गैस की किल्लत के बीच गुरुवार को एक पेट्रोल पंप पर लोगों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिला। सिटी के 66 फीट रोड पर क्यूरो माल के पास पेट्रोल पंप संचालकों ने मशीनों पर टेक्निकल प्रॉब्लम का बोर्ड लगा दिया। इस पर लोग पेट्रोल भरवाने आए बाइक चालकों को वापस किया जाने लगा जिससे लोगों में पैनिक हो गया कि जालंधर में पेट्रोल भी खत्म हो गया है। पंप संचालकों ने बताया कि उनके पास पेट्रोल का पूरा स्टाक है। पंप की मशीनों में दिक्कत आ गई थी जिसके चलके लोगों को वापस किया गया। ईरान-इजराइल जंग के चलते पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं आई है। लोग किसी भी तरह की अफवाह उड़ाने से बचें। टेक्नीकल टीम को बुलाया गया है। इसे ठीक पर पंप को चालू कर दिया जाएगा। ईरान-इजराइल जंग के बीच गैस सप्लाई को लेकर लोग परेशान हैं। लोगों ने बताया कि उनको घरेलू गैस के सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। गैस एजेंसी मालिकों का कहना है कि लोग पैनिक न हों। जालंधर की कोहली गैस के मालिक ने बताया कि अचानक से आनलाइन बुकिंग के चलते सर्बर काम नहीं कर रहा लेकिन उन्होंने मैन्यूल बुकिंग शुरू कर दी है। केवल उसी को वापस भेजा जा रहा है जिसके पिछला सिलेंडर बुक हुए अभी 25 दिन पूरे नहीं हुए हैं। कॉमर्शियल सिलेंडरों का स्टाक खत्म
कोहली गैस के मालिक डीएस कोहली ने बताया कि घरेलू गैस को लेकर कोई प्राब्लम नहीं है। केवल कॉमर्शियल गैस सिलेंडर खत्म हुए हैं। पीछे से ही इनकी सप्लाई रोकी गई है ताकि घरेलू जरूरतों के लिए गैस की सप्लाई न रुके। उन्होंने बताया कि उनकी ऐजेंसी से महीने के 1 हजार के करीब कॉमर्शियल सिलेंडर सप्लाई होते थे। लोग पैनिक न हों। घरेलू सिलेंडरों के लिए तो उन्होंने मैन्युअल बुकिंग भी शुरू कर दी है। लोग बोले-एप काम नहीं कर रहा, सिलेंडर न मिले तो खाना कैसे बनाएंगे
शहर के मदन फ्लोर मिल से पास कोहली गैस पर सिलेंडर के लिए आए संदीप ने बताया कि वह सिलेंडर बुक करवाने के लिए आए थे। यहां आने पर गैस एजेंसी कर्मचारियों ने उनको मोबाइल में एप डाउनलोड करने के लिए कहा। उन्होंने ऐप डाउनलोड कर लिया लेकिन ये कुछ स्टैप के बाद काम नहीं कर रहा है। घर में छोटे बच्चे हैं। उनको स्कूल के लिए टिफिन की जरूरत रहती है। सिलेंडर बुक न हुआ तो दिक्कत हो जाएगी। उसके पास 2 सिलेंडर हैं जिनमें से 1 खत्म हो चुका हैं। एक लगा है, उसमें भी लगभग 10 दिन की गैस बची है।
बुजुर्ग बोला-कोई बात नहीं सुन रहा
गैस एजेंसी पर आए एक बुजुर्ग ने बताया कि वह कई बार सिलेंडर बुकिंग के लिए आ चुके हैं, लेकिन सिलेंडर बुक ही नहीं हो रहा है। आज भी सर्बर नहीं चलने की बात बताई जा रही है। गैस एजेंसी वाले हर रोज कोई न कोई बहाना बनाकर उनको टालकर घर भेज दे रहे हैं। पति के लिए पानी गर्म करने की जरूरत होती है, सिलेंडर नहीं मिल रहा
महिला निर्मल ने बताया कि उसके पति हरिशचंद्र बीमार हैं। वो बेड पर हैं और उनको दवाई से लेकर नहलाने तक गर्म पानी की जरूरत पड़ती है। मैं सिलेंडर बुक करवाने के लिए आई थी लेकिन पुरानी बुकिंग को अभी 25 दिन नहीं हुए हैं। उसे कहा जा रहा है कि अब 25 दन बाद ही बुकिंग होगी। मेरा कोई बेटा भी नहीं है। 70 साल की उम्र में मैं बार-बार गैस एजेंसी पर किसे भेजूं। वहीं गैस एजेंसी मालिक का कहना है कि महिला का सिलेंडर अभी बुक हुआ है और दूसरा सिलेंडर अभी 25 दिन बाद ही बुक होगा। लोग बेवजह पैनिक होकर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *