पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:सुबह मिला ईमेल, एंट्री प्वाइंट पर सुरक्षा बढ़ाई; लगातार धमकी मिलने पर भी नहीं पकड़ाए आरोपी

पटना सिविल कोर्ट को एक अज्ञात मेल के जरिए बम से उड़ने की धमकी मिली है। एहतियातन सिविल कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मेन गेट पर मौजूद पुलिसकर्मी अंदर जाने वाले लोगों की बारीकी से तलाशी ले रहे हैं। मास्क और हेलमेट पहनकर जाने वाले लोगों को रोक दिया जा रहा है। पहले मास्क और हेलमेट उतरवाया जा रहा है, फिर एंट्री दी जा रही है। पीरबहोर पुलिस के मुताबिक, ‘सुबह मेल के जरिए धमकी आई है। हालांकि, अभी तक जांच के दौरान वैसा कुछ भी नहीं मिला है।’ धमकी का कामकाज पर असर नहीं पटना सिविल कोर्ट खुला है। वकील सामान्य दिनों की तरह आ जा रहे हैं। इसका असर परिसर के अंदर नहीं दिख रहा है। पीरबहोर थानेदार सज्जाद गद्दी ने बताया कि, धमकी मिलते ही सुबह में रूटीन वर्क के दौरान कोर्ट को सेनीटाइज किया गया, ताकि काम प्रभावित नहीं हो।’ कोर्ट परिसर की सुरक्षा हर तरह से चाक चौबंध पुलिस के मुताबिक, पटना सिविल कोर्ट परिसर की सुरक्षा हर तरह से चाक चौबंध कर दी गई है। सुबह के वक्त पुलिस की मौजूदगी में पूरे परिसर को सेनिटाइज किया गया। कोर्ट परिसर की सुरक्षा में तैनात कर्मियों को प्रॉपर जांच करने के लिए सख्त हिदायत दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *