हरियाणवियों को नंगा कर पीटा, ऋषिकेश की महिला सामने आई,VIDEO:बोलीं- मैं बात कर रही थी, भीड़ पीटने लगी; युवक बोले-हरियाणा नंबर गाड़ी देख पीटा

ऋषिकेश में कैथल के युवकों के साथ हुई मारपीट मामले में अब नाबालिग की मां की एक वीडियो भी सामने आई है। महिला ने कहा- युवक कुछ इशारा कर रहे थे। मैं जैसे ही उनसे बातचीत करने लगी, तभी आसपास के लोगों ने उन युवकों को घेर लिया। हमारे रोकने के बाद भी उनके साथ मारपीट करने लगे। मैं उन्हें रोकती रही, लेकिन भीड़ फिर भी उन्हें पीटती रही। इस दौरान कुछ टूरिस्ट भी उनके साथ मारपटी करने लगे। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। उधर, मारपीट का शिकार हुए युवक ने कहा- हरियाणा नंबर की गाड़ी देखकर उन्हें जानबूझकर टारगेट किया गया है। हमने ऐसा कोई काम नहीं किया, जिससे नाबालिग को कोई परेशानी हुई हो। मामले की पुलिस को शिकायत दी है। दरअसल, बुधवार को कैथल के 2 टूरिस्टों को भीड़ ने नंगा कर पीटा था। उन पर आरोप था कि युवक नाबालिग लड़की को अश्लील इशारे कर रहे थे। पहले जानिए, महिला ने क्या सफाई दी… अब पढ़िए, क्या है पूरा मामला गलत इशारे करने पर भड़की भीड़ कैथल के सतीश कुमार नाम के युवक अपने एक दोस्त के साथ ऋषिकेश घूमने गए थे। बुधवार शाम वेन्यू गाड़ी (HR08AL9398) में सवार ये युवक काली के ढाल के पास पहुंचे। आरोप है कि इन युवकों ने अपनी मां के साथ आई एक 8 वर्षीय लड़की की तरफ कुछ इशारे किए। भीड़ ने घेरकर पीटा लड़की की मां का कहना है कि मैं उन युवकों से बात करने लगी। बातचीत के दौरान दोनों पक्ष तेज आवाज में बात करने लगे। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने युवकों को पीटना शुरू कर दिया। उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। कपड़े उतारकर सड़क पर नंगा घुमाया महिला के रोकने के बाद भी लोगों ने युवकों के साथ जमकर मारपीट की। उनके कपड़े उतारकर सड़क पर नंगा कर घुमाया। भीड़ को बढ़ता देख महिला ने पुलिस को इसकी सूचना दी। आईडीपीएल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल पर्यटकों को भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। युवक बोले- HR नंबर गाड़ी देख टारगेट किया मामले में मारपीट का शिकार हुए सतीश कुमार ने बताया कि HR नंबर की गाड़ी देखकर उन्हें टारगेट किया गया है। उन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किया, जिससे किसी नाबालिग को परेशानी हो। हमने ऋषिकेश पुलिस को शिकायत दी है। अब उत्तराखंड में हरियाणा के टूरिस्टों को जान बूझकर प्रताड़ित किया जा रहा है। —————– यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा के टूरिस्टों को ऋषिकेश में नंगा करके पीटा उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के दो पर्यटकों को आक्रोशित भीड़ ने बीच सड़क नंगा करके पीटा। युवकों पर आरोप लगाया गया कि वे कार में बैठकर एक नाबालिग लड़की को अश्लील इशारे कर रहे थे। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *