यूपी के 16 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट:आगरा-झांसी समेत 5 जिलों हीटवेव का रेड अलर्ट, बांदा 47.4°Cके साथ सबसे गर्म शहर

यूपी में नौतपा और भीषण गर्मी के बीच राहत के संकेत हैं। प्रदेश के आज 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 5 जिलों में हीटवेब का रेड अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया- 28 मई से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आंधी, तूफान और आसमान में बादल छाए रहेंगे। 2-3 दिन पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। तापमान में 8°C-10°C तक गिरावट आएगी। वहीं नौतपा के दूसरे दिन मंगलवार को बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया, जहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।उरई (जालौन) में 45.8°C, झांसी में 45.5°C, प्रयागराज में 45.4°C, आगरा में 45.3°C और हमीरपुर में 45.2°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। गर्मी और लू के चलते लोगों को दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये खबर पढ़ लीजिए… नौतपा में घर से निकलते हुए सावधान: ये 7 चीजें साथ रखें, 11 सावधानियां जरूर बरतें, इन 9 संकेतों को इग्नोर न करें नौतपा के 9 दिनों के दौरान तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। लोगों को रोजमर्रा के काम, ऑफिस या जरूरी जिम्मेदारियों के कारण बाहर निकलना ही होता है। लेकिन जरा सी लापरवाही से डीहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, थकान, कमजोरी और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें तस्वीरें देखिए… बिना किसी विक्षोभ और नौतपा के बीच बारिश कैसे?
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यूपी में पिछले कुछ दिनों से तापमान बहुत ज्यादा है। तेज गर्मी के कारण जमीन और ऊपरी हवा के तापमान में बड़ा अंतर बन गया है। इसके अलावा पूर्वी यूपी से लेकर छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ लाइन (कम दबाव का क्षेत्र बनाने वाली एक काल्पनिक रेखा) सक्रिय है। दक्षिण बिहार के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। एक मौसमी सिस्टम जम्मू-कश्मीर और उसके आसपास के इलाकों के ऊपर भी एक्टिव है। इस वजह से यूपी में मौसम बदल गया है। आंधी-तूफान और बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- 28 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। दक्षिण बिहार और आसपास के क्षेत्रों में ऊंचाई पर चक्रवाती हवा की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में प्रदेश में 29 और 30 मई को आंधी, बारिश के साथ बिजली कड़क सकती है। हवा की रफ्तार 50 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है। अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम ? यूपी के मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *