हरियाणवी युवकों को ऋषिकेश में नंगा कर पीटने के मामले में सोशल मीडिया पर भी इन्फ्लुएंसर्स हेट स्पीच फैला रहे हैं। उत्तराखंड के कुछ इन्फ्लुएंसर दिल्ली और हरियाणा के लोगों को टारगेट करने की बातें लिख रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर मामला बढ़ने के बाद अब कुछ पुरानी वीडियो भी वायरल की जा रही है। इसमें एक वीडियो मसूरी की है, यहां स्थानीय लोगों और दिल्ली के लोगों के बीच मारपीट हुई, इसे हरियाणा का बताकर वायरल किया जा रहा है। इसके अलावा दिल्ली से भी एक अन्य वीडियो सामने आई है, इसमें कुछ युवक उत्तराखंड के एक टैक्सी ड्राइवर को धमका रहे हैं। इसे भी हरियाणवियों से जोड़कर वायरल किया जा रहा है। 20 मई को कैथल के सतबीर अपने एक दोस्त के साथ ऋषिकेश घूमने गए थे। वहां उनके साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट की। नंगा कर सड़क पर घुमाया गया। इसके बाद हरियाणा के कई इन्फ्लुएंसर उत्तराखंड न जाने की बात कह चुके हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्ष छिकारा ने कहा था- हरिद्वार और ऋषिकेश को हरियाणा का आदमी चलाता है। इनके चूल्हे हम चलाते हैं। एक साल तक अगर हरियाणा के लोग, वहां न जाए तो वे भूखे मर जाएंगे। दिल्ली के टूरिस्टों का वीडियो हरियाणा से जोड़ा मसूरी में टूरिस्टों और स्थानीय लोगों के बीच 21 मई को पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। अब इस घटना की वीडियो को हरियाणा का बताकर वायरल किया जा रहा है। मामले में मसूरी पुलिस का कहना है- विवाद पार्किंग शुल्क को लेकर हुआ था। केम्प्टी कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह गुसाईं ने कहा कि घटना 6 दिन पुरानी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था, लेकिन किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। पुलिस के अनुसार, दिल्ली से आए पर्यटक अपनी गाड़ी पार्किंग से निकाल रहे थे। इसी दौरान विवाद हुआ। अश्लील हरकतों का दावा, पुलिस ने छोड़ा हरिद्वार से भी एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक स्थानीय इन्फ्लुएंसर ने दावा किया गया कि हरियाणा के दो युवक शराब पीकर पहुंचे और हरकी पैड़ी पर आपत्तिजनक हरकतें करने लगे। इसके बाद लोगों ने मौके पर पुलिस को बुलाया और दोनों को हिरासत में लिया गया। लेकिन बाद में पुलिस ने दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। पढ़िए हरियाणवी इन्फ्लुएंसर्स ने क्या कहा… हरियाणा के इन्फ्लुएंसर हर्ष छिकारा ने कहा- हरिद्वार और ऋषिकेश को हरियाणा का आदमी चलाता है। इनके चूल्हे हम चलाते हैं। एक साल तक हरियाणा के लोगों पर हरिद्वार और ऋषिकेश जाने से बैन लगना चाहिए। भूखे मर जाएंगे ये लोग एक साल में, गारंटी है इस बात की। मैं कहता हूं कि इन लोगों की अकल ठिकाने आ जाएगी। वहां के लोगों को HR नंबर से दिक्कत है। HR नंबर देखते ही उन्हें मारने का बहाना मिल जाता है। HR नंबर गाड़ी देखकर चालान काटा नशे के खिलाफ यात्रा निकालने वाले रविंद्र तोमर (बुग्गी वाला) ने एक वीडियो शेयर कर कहा- युवाओं को नशे से दूर करने के लिए हरिद्वार से गंगा जल लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम को स्नान कराना था। मगर अब हरियाणा के युवाओं का उत्तराखंड में अपमान हो रहा है, इसीलिए अब ये यात्रा हरिद्वार नहीं आएगी। HR नंबर की गाड़ी देखकर पुलिस चालान काटती है। अब हम वहां नहीं जाएंगे। अब जानिए क्या था पूरा मामला… —————- ऋषिकेश मारपीट विवाद की ये खबरें भी पढ़ें…. ऋषिकेश में हरियाणवियों की पिटाई के बाद ‘बॉयकॉट उत्तराखंड’ ट्रेंड: एन्फ्लुएंसर बोले- इनके चूल्हे हम चलाते हैं, ये भूखे मरेंगे; HR नंबर टारगेट कर रहे हरियाणा के टूरिस्टों को ऋषिकेश में नंगा करके पीटा,VIDEO: कार तोड़ी, सड़क पर गिराकर लात-घूंसे बरसाए; लड़की को अश्लील इशारे करने का दावा ऋषिकेश में हरियाणवियों की पिटाई-महिला ने बताई पूरी कहानी,VIDEO: बोलीं- मैं बात कर रही थी, तभी भीड़ पीटने लगी; युवक बोले-HR नंबर देख टारगेट किया हरियाणा के युवकों को ऋषिकेश में पीटने वाले 2 अरेस्ट:SP बोलीं-2 की तलाश जारी; 2 दिन पहले छेड़छाड़ के आरोप में नंगा कर घुमाया था