लुधियाना-परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने पीया तेजाब:DMC में इलाज के दौरान दम तोड़ा, पिता करते हैं मजदूरी

लुधियाना में पढ़ाई के तनाव और परीक्षा में असफल होने के डर से एक 14 वर्षीय छात्रा ने तेजाब पी लिया। मंगलवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर हालत होने के बाद छात्रा को तुरंत क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (CMC) में भर्ती कराया गया था। जहां जिंदगी और मौत के बीच जूझते हुए आज इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। आठवीं के नतीजे आने के बाद से थी परेशान पुलिस के अनुसार, मृतका मुस्कान ने हाल ही में कक्षा आठवीं की परीक्षा दी थी। परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने पर जब वह फेल हो गई, तो वह डिप्रेशन में चली गई थी। इसी के चलते मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे उसने यह ख़ौफ़नाक कदम उठा लिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने की बचाने की पूरी कोशिश मंगलवार शाम जब छात्रा की हालत बिगड़ी, तो परिजन उसे तुरंत गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सीएमसी (CMC) हॉस्पिटल लेकर भागे। डॉक्टरों ने उसे बचाने के लिए आईसीयू में रख कर हरसंभव प्रयास किए लेकिन हालत लगातार नाजुक बनी रही। आज डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। किराए के मकान में रहता है परिवार हादसे ने एक हंसते-खेलते गरीब परिवार को पूरी तरह से तोड़ कर रख दिया है। पीड़ित परिवार पिछले लंबे समय से कारबारा इलाके में एक किराए के मकान में रह रहा है। मृतका के पिता ईश्वर पासवान बेहद साधारण व्यक्ति हैं और मजदूरी करके किसी तरह अपने परिवार का पेट पालते हैं। वहीं, उसकी मां एक हाउसवाइफ (गृहणी) हैं। 2 छोटे भाइयों के सिर से उठा बहन का साया मृतका अपने माता-पिता की बड़ी संतान थी। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा दो छोटे भाई भी हैं जिनकी देखभाल और पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी भी इसी परिवार पर थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि क्या इस कदम के पीछे सिर्फ पढ़ाई का तनाव था या कोई अन्य कारण भी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *