सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हर्षा रिछारिया। प्रयागराज के महाकुंभ से फेमस हुईं। 14 अप्रैल को वृंदावन से अब संभल के लिए पदयात्रा शुरू की। लेकिन, इसके तीसरे दिन 17 अप्रैल को प्रशासन ने बुलंदशहर में ही पदयात्रा रोक दी। इसके बाद हर्षा ने सोशल मीडिया पर रोते हुए एक वीडियो जारी किया। इसके बाद हर्षा ने एक और वीडियो जारी किया, जिसमें सीएम योगी से पदयात्रा को मंजूरी देने की अपील की। 4 दिन की हर्षा की पदयात्रा के दौरान कई रंग देखने को मिले। पदयात्रा में शामिल होने एक मुस्लिम युवती अलीशा खान टीका लगाकर पहुंचीं। तो मोहकमपुर गांव में एक 80 साल की महिला हर्षा के साथ डांस करने लगी। वीडियो में देखिए हर्षा रिछारिया की पदयात्रा की पूरी कहानी…