हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से मंगलवार को उनके आवास पर अंबाला शहर विधानसभा से कांग्रेस विधायक चौधरी निर्मल सिंह ने मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। कांग्रेस विधायक ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने उनके आवास पर आए विधायक चौधरी निर्मल सिंह का पूरे शिष्टाचार के साथ गले लगाते हुए स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा भी हुई। उन्होंने आपस में एक दूसरे के साथ बिताए काफी पल भी साझा किए। दोनों ने एक दूसरे के साथ चाय भी पी। राजनीतिक रूप से हैं प्रतिद्वंदी अनिल विज और निर्मल सिंह राजनीतिक रूप से एक दूसरे के प्रतिद्वंदी हैं। लेकिन, जब साथ में दोनों बैठते हैं तो दोनों की खूब जमती है। चुनाव के दरमियान दोनों एक दूसरे के विरोध में आ जाते हैं। वहीं, लोग कह रहे हैं कि दोस्ती अपनी जगह है और राजनीति अपनी जगह। फ्रेक्चर के बाद हालचाल लेने पहुंचे पूर्व विधायक दरअसल, हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज के पैर के अंगूठे में फ्रेक्चर हुआ था। जिसके बाद वह आज अंबाला शहर विधायक निर्मल सिंह हालचाल लेने मंत्री के पास पहुंचे।