अंबाला में दो बाइकों पर पलटा ट्रक, 4 की मौत:धुंध के कारण हादसा, हाईवे पर लगा कई किमी लंबा जाम

हरियाणा के अंबाला जिले में घने कोहरे ने सोमवार सुबह बड़ा हादसा करा दिया। दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहा सामान से लदा ट्रक धुंध के कारण बेकाबू होकर पलट गया और साइड से गुजर रही दो बाइकों पर जा गिरा। हादसे में चार लोगों की मौत की सूचना है। हालांकि अभी पुलिस द्वारा मामले में कोई पुष्ठी नहीं की गई है। घटना अबांला से दो किलोमीटर पहले शाहपुर के टांगरी पुल नेशनल हाईवे पर हुई। जिससे रास्ता बिुल्कल बंद हा गया। वहीं सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को उठाने का काम शुरू किया। पुलिस के अनुसार, दो शव ट्रक के नीचे दबे मिले, जबकि दो शव ट्रक की साइड में पड़े मिले। 7-8 किलोमीटर लंबा जाम हादसे के बाद हाईवे पर करीब 7 से 8 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सैकड़ों वाहन घंटों तक फंसे रहे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस ट्रैफिक को डायवर्ट कर सुचारु करने में जुटी रही। कैसे हुआ हादसा प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, ट्रक दिल्ली से चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। घनी धुंध के कारण चालक संतुलन खो बैठा और ट्रक पलट गया। उसी दौरान पास से गुजर रही दो बाइकों पर ट्रक जा गिरा। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवारों को संभलने का मौका नहीं मिला। हाईवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *