अंबाला में रिसेप्शन पार्टी में चाकूबाजी, युवक की मौत:पुरानी रंजिश में हमला, दो दोस्तों की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरियाणा के अंबाला कैंट स्थित सिया वाटिका पैलेस में रविवार रात एक रिसेप्शन समारोह के दौरान खूनी संघर्ष हो गया। दो पक्षों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने इतना तूल पकड़ा कि हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार हमले में अंबाला सिटी के दुर्गा नगर के एक युवक की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। वारदात के बाद हमलावर मौके से भाग गए। मृतक की पहचान अंबाला सिटी के सोनू(22) के रूप में हुई। जबकि सिटी दुर्गा नगर के भूपिंद्र (20) घायल व जसराज(19) को रेफर कर दिया गया। हमलावरों ने पार्किंग में किया हमला सोनू व भूपिंद्र दोस्त जसराज के साथ समारोह में आए हुए थे। पार्किंग में जसराज उर्फ जस्सा को पुरानी रंजिश के चलते 7-8 लड़कों ने हमला कर दिया था। तीनों के एक एक चाकू लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *