अखिलेश ने पूछा- गंगा पर इफ्तार क्यों नहीं कर सकते:बनारस में युवकों ने DM-SP की हथेली गरम नहीं की होगी, इसलिए कार्रवाई हुई

काशी में गंगा में नाव पर रोजा इफ्तार करने वाले मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासत शुरू हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूछा है कि क्या गंगा में रोजा इफ्तार नहीं कर सकते हैं? डीएम, एसपी और एसओ को इफ्तारी देनी चाहिए थी। हथेली गरम तो पुलिस नरम।उन लोगों ने हथेली गरम नहीं की होगी, इसीलिए कार्रवाई हुई। कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने भी यूपी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा- यूपी पुलिस कानून के दुरुपयोग का कीर्तिमान बनाना चाहती है। वहीं, भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि गंगा की पवित्रता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दरअसल, बनारस में सोमवार को गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पार्टी हुई थी। इसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर 14 मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया था। इस मसले पर किसने क्या कहा, पढ़िए अखिलेश बोले- 5-स्टार जहाज के मालिक पर क्या कार्रवाई हुई’ लखनऊ में एक इफ्तार पार्टी में पहुंचे सपा प्रमुख ने कहा- ये सब हमारे-आपके बीच में दूरियां पैदा करने के लिए किया जा रहा है। प्रशासन ऐसी कार्रवाई सरकार को खुश करने के लिए कर रहा है। एक 5-स्टार जहाज चला था। उसमें महंगी-महंगी शराब रखी थी। उसके टॉयलेट का वेस्ट गंगा में जा रहा था। उस जहाज के मालिक पर क्या कार्रवाई हुई? उस समय जो गड्ढे खोदकर छोड़ गए थे, उसकी गंदगी गंगा में पहुंची। उस पर क्या एक्शन हुआ? इमरान प्रतापगढ़ी ने बोले- पुलिस मुस्लिमों के खिलाफ उतावली दिख रही
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने यूपी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने X पर लिखा- पुलिस मुसलमानों के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए उतावली दिख रही है। युवाओं का एक समूह नाव में बैठकर इफ्तार कर रहा था। बस इतने से किसी छुटभैये नेता की भावना आहत हो गई। उसकी तहरीर पर पुलिस ने 14 युवाओं को गिरफ्तार कर लिया। यूपी पुलिस कानून के दुरुपयोग का कीर्तिमान बनाना चाहती है। नरेन्द्र मोदी जी क्या यही है सबका साथ, सबका विकास का नारा। जिसमें मुसलमानों के नमाज पढ़ने और इफ्तार करने पर मुकदमा दर्ज होगा। भाजपा सांसद दिनेश शर्मा बोले- ‘गंगा की पवित्रता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’
भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि- गंगा की पवित्रता का एक अलग भाव है। सनातन धर्म में उसे मां का रूप देते हैं। किसी को भी ऐसा करने से बचना चाहिए। कानून अपना काम कर रहा है। रोजा इफ्तार के लिए एक स्थान विशेष है, क्योंकि उसमें वेज और नॉनवेज दोनों होता है। मां गंगा को पवित्र मानकर लोग उसका आचमन करते हैं। उसके जल को भगवान पर चढ़ाते हैं। इसलिए जो भी भारत में रहता है, सभी को उसकी पवित्रता का ख्याल रखना चाहिए। अब पढ़िए क्या है पूरा मामला…
काशी में सोमवार को गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी की गई थी। इसमें आयोजकों ने रोजेदारों को फल और मेवे के साथ चिकन बिरयानी भी परोसी। इफ्तार पार्टी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने लगा तो हिंदूवादी संगठनों की नजर पड़ी। वीडियो में चिकन बिरयानी की बात सामने आते ही भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क गए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके 8 घंटे के भीतर पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ‘जाहिल नाव पर इफ्तार कर रहे थे’ बनारस में अंजुमन इंतजामिया मसाजिद के संयुक्त सचिव एसएम यासीन का कहना है कि कुछ जाहिल नाव पर रोजा इफ्तार कर रहे थे। इस्लाम में इसके लिए कहीं जगह नहीं है। इफ्तार एक शुद्ध धार्मिक कार्य है। यह कोई सैर या पिकनिक नहीं है। इफ्तार के बाद तुरंत मगरिब की नमाज जरूरी है। इन जाहिलों को इनके घरवालों ने क्या सिखाया है? इस्लाम को बदनाम करने का मौका दिया है। इस कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए कम है। हम उम्मीद करते हैं कि आलिम भी इस विषय पर अपना विचार साझा करने की जहमत उठाएंगे। भाजपा और उनके कार्यकर्ताओं को ऐसा मौका आखिर इन जैसे जाहिल लोगों से ही तो मिलता है और वह मिल गया। ACP विजय प्रताप सिंह ने कहा- भाजयुमो के रजत जायसवाल ने शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब तक 14 लोगों को गिरफ्तारी हुई है।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
वाराणसी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 298, 299, 196(1)(b), 270, 279, 223(b) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही जल (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, 1974 की धारा 24 भी लगाई गई है। धाराओं को डिटेल में जानिए— ———————- ये खबर भी पढ़िए- काशी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी, VIDEO:चिकन बिरयानी परोसी, हिंदू संगठन बोले- हडि्डयां नदी में फेंकीं; 14 गिरफ्तार काशी में गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी की गई। सोमवार को हुई इस पार्टी में आयोजकों ने रोजेदारों को फल और मेवे के साथ चिकन बिरयानी भी परोसी। साथ ही इफ्तार पार्टी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जल्द ही वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने लगा। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *