सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने कानपुर को बदनामपुर बना दिया। आज कानपुर का नाम कार पलटाने, पुलिस-वकील की गुटबाजी, एनकाउंटर की स्क्रिप्ट लिखवाने, गरीब ब्राह्मण मां-बेटी की झोपड़ी जलाने, CMO द्वारा DM के विरोध में प्रेस कांफ्रेंस के लिए जाना जाता है। लाल इमली के बंद होने, गंगा में भ्रष्टाचार के काले नाले गिरने के तौर पर लोग आज कानपुर को जानते हैं। भाजपा को यहां जो इंफ्रास्ट्रक्चर देना चाहिए था, वह नहीं मिला। सपा सरकार आने पर कानपुर में लखनऊ से भी अच्छा रिवर फ्रंट बनेगा। लाल इमली को फिर से शुरू कराया जाएगा। अखिलेश यादव शुक्रवार की दोपहर कानपुर के सिविल लाइन पहुंचे थे। यहां उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष फजल महमूद के घर पर प्रेस कांफ्रेंस में ये बातें कहीं।
अखिलेश यादव की बड़ी बातें पढ़िए… 1- कानपुर प्रशासन को मोतियाबिंद, जाम नहीं दिखता अखिलेश ने कहा कि स्मार्ट सिटी कानपुर का नाम जामपुर सिटी कर दें। क्योंकि, कानपुर प्रशासन को तो मोतियाबिंद हो गया है। उन्हें जाम नहीं दिखता। भाजपा को कानपुर में जो इंफ्रास्ट्रक्चर देना चाहिए था, वह नहीं मिला। सबसे महत्वपूर्ण बिजली है। पनकी में जो प्लांट लगा था, उससे बिजली की समस्या हल हो जाती, लेकिन वह नहीं हुआ। कानपुर में सबसे ज्यादा गुंजाइश है। यहां बड़े पैमाने पर निवेश आ सकता है। यहां इकोसिस्टम और उद्योग हैं। सरकार सहूलियत दे तो यहां से निवेश बड़े पैमाने पर आएगा। भाजपा ने ट्रांस गंगा सिटी को बर्बाद कर दिया। 2- भाजपा ने वोट काटने के लिए बड़ी कंपनी हायर की SIR होने के बाद भी अब फार्म 7 देने का क्या मतलब है। बीजेपी ने कोई बड़ी कंपनी हायर की है। जो इलेक्शन कमीशन से मिलकर इनके इशारे पर वोट कटवा रही है। SIR का प्रोसेस गलत है। भाजपा मेक इन इंडिया का दावा करती है। लेकिन हवाई जहाज खरीदने का 4 लाख करोड़ का टेंडर बाहर किसी को दे दिया। आज बेसिक शिक्षा का हाल बुरा है। माध्यमिक को बर्बाद कर दिया। अभी बजट आया है, वो किसानों को बर्बाद करने वाला है। 3- बुंदेलखंड डिफेंस कॉरिडोर में सुतली बम तक नहीं बना लेम्बोर्गिनी कांड पर अखिलेश ने कहा- यूपी में हथेली गरम, पुलिस नरम है। वाराणसी में अहिल्याबाई की मूर्ति तोड़ी गई। वहां नेपाल नरेश ने जो घंटा दिया था, वह भी चोरी हो गया। बीजेपी बताए वह घंटा कहां है? बुंदेलखंड में जो डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। वहां पर कोई सुतली बम भी बन रहा हो तो मुझे कोई बताए? 4- योगी जी को अर्थव्यवस्था और AI नहीं पता समाजवादी पार्टी से बीजेपी घबराई हुई है। सपा सरकार में ग्रीन पार्क में कितने मैच हुए थे और अब कितने होते हैं? चीन पूरा बाजार कब्जा कर चुका है। धीरे-धीरे जमीनों पर कब्जा कर रहा है। बीजेपी जब आई थी तब भारत का क्षेत्रफल कितना था और अब कितना बचा है? योगी जी नहीं जानते हैं कि अर्थव्यवस्था क्या होती है? उन्हें AI के बारे में नहीं पता। 5- गंगापुल पर 90 मिनट का जाम, वीडियो शेयर किया इससे पहले लखनऊ से कानपुर जाते समय सपा प्रमुख अखिलेश यादव गंगा बैराज पर भीषण जाम का वीडियो शेयर किया। उन्होंने X पर लिखा- दावा तो ये है कि लखनऊ से कानपुर 45 मिनट में पहुंचा देंगे, ‘उल्टी गणितवालों’ से सब पूछ रहे हैं कि दो स्मार्ट सिटी के बीच में ये जो गंगा ब्रिज पर 90 मिनट का जाम लगता है। वो इसमें शामिल है या अनुपूरक बजट की तरह इसकी बात अलग से की जाएगी। भाजपाइयों की यही सबसे बुरी बात है कि जितना बताते नहीं हैं, उससे दोगुना छिपाते हैं। करीब 90 मिनट के जाम के बाद सपा प्रमुख जाजमऊ पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान अखिलेश ने कहा- समाजवादी पार्टी जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी। संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। यहां से अखिलेश यादव मेहरबान सिंह के पुरवा में रिटायर्ड जज श्याम सिंह यादव के यहां पहुंचे। जिसके बाद जिला अध्यक्ष फजल महमूद के घर गए। जहां उन्होंने उनके बेटे सैय्यद मोहम्मद अहमद और उनकी पत्नी को मुबारकबाद दी। दोनों का 7 फरवरी को निकाह हुआ था। ——————————-
ये खबर भी पढ़ें
धमकी और जातिसूचक टिप्पणी के आरोप में सपा प्रवक्ता गिरफ्तार: बाराबंकी में दो दिन से थे लापता; सफदरगंज से STF ने पकड़ा बाराबंकी पुलिस ने धमकी देने और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के आरोपी मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा होते ही वह लापता हो गए। पुलिस ने उन्हें सफदरगंज क्षेत्र से हिरासत में लिया। पढ़िए पूरी खबर