आज समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि है। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पूरा कुनबा सैफई पहुंच गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव परिवार के साथ नेताजी की समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस बीच सीएम योगी ने भी मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने X पर लिखा, ‘पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’ मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!’ सपा सांसद राम गोपाल यादव ने मुलायम को याद करते हुए कहा कि जो लोग दिल्ली का रास्ता भी नहीं जानते थे, उन्हें सांसद बना दिया। जो लोग लखनऊ नहीं जानते थे, उन्हें विधायक बनाकर भेजा। संघर्ष के जरिए और अपने बलबूते पर उन्होंने सब कुछ किया। आज हम उन्हें अपने सभी साथियों, समर्थकों और हमदर्दों की तरफ से श्रद्धांजलि देते हैं। पहले तस्वीरें देखिए… नेताजी का निधन 10 अक्टूबर 2022 को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हुआ था। उनके निधन से समूचा देश शोक में डूब गया था। अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में राजकीय सम्मान के साथ किया गया था।