अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी:ऊना में सेना भर्ती हमीरपुर निदेशक ने दी जानकारी, अब 10 अप्रैल तक आवेदन

अग्निवीर भर्ती योजना के तहत विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक उम्मीदवार 10 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर ने ऊना जिले में एक विज्ञप्ति में दी। कर्नल श्रीधर ने बताया कि इस भर्ती के अंतर्गत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं पास) तथा अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस के पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 10 अप्रैल तक उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन बता दे कि इससे पहले, अग्निवीर भर्ती योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी को शुरू हुई थी। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 1 अप्रैल निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दिया गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण पूर्ण कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *