अचानक JDU ऑफिस पहुंचे निशांत कुमार:स्वागत के लिए लाइन में खड़े दिखे नेता; ‘बिहार का CM कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो’ के नारे लगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बुधवार को अचानक से JDU ऑफिस पहुंचे। जहां JDU के तमाम कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के ‘बिहार का CM कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो’ के नारे लगाए। निशांत के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और उनके समर्थन में नारे लगाने लगे। निशांत ने 8 मार्च को JDU जॉइन की है। पार्टी जॉइन करने के बाद से वे लगातार राजनीति में एक्टिव हैं। जदयू दफ्तर में निशांत के साथ शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भी मौजूद है। उन्होंने बताया कि हर बुधवार को पार्टी दफ्तर में जनता दरबार लगता है। उसको लेकर ही मैं पार्टी ऑफिस पहुंचा था। यहां पर हमने लोगों की समस्याएं सुनी। सुनील कुमार ने कहा कि,निशांत जी भी पार्टी ऑफिस पहुंचे हैं, कार्यकर्ताओं से उनकी बातचीत चल रही है। जब उनसे सवाल किया गया कि आपके कई नेता और कार्यकर्ता उनको सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं। इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि ये तो स्वाभाविक सी बात है। JDU ऑफिस से आई निशांत की तस्वीरें… पार्टी जॉइन करने के बाद लिया पिता का आशीर्वाद निशांत कुमार ने 8 मार्च यानी रविवार को JDU की सदस्यता ली थी। शपथ लेने के बाद उन्होंने अपने पिता नीतीश कुमार का आशीर्वाद लिया। पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें जदयू का गमछा और टोपी पहनाकर पार्ट की सदस्यता दिलाई थी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह समेत जदयू के कई दिग्गज नेता और सैकड़ों मौजूद रहे। निशांत बोले- मां की बहुत याद आ रही है सोमवार को निशांत कंकड़बाग स्थित मंजू सिन्हा पार्क पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था। निशांत ने कहा था कि, ‘यहां मेरी मां की प्रतिमा है, माल्यार्पण करने आया हूं। मां की बहुत याद आ रही है, उनका आशीर्वाद मेरे ऊपर बना रहे। उनकी कमी महसूस होती है, वो रहती तो और अच्छा होता।’ CM बनने के सवाल को टाल गए थे निशांत निशांत ने आगे कहा था कि, ‘बिहार के सभी 38 जिलों में यात्रा करूंगा, अभी डिसाइड कर रहा हूं।’ T20 वर्ल्ड कप में उन्होंने इंडिया को जीत की बधाई दी है।’ पत्रकारों ने निशांत से पूछा कि कार्यकर्ताओं का कहना है कि आप CM बनें। निशांत इस सवाल को टालते हुए आगे बढ़ गए थे। निशांत कुमार उसी दिन पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा भी पहुंचे थे। जहां उन्होंने मत्था टेका और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद निशांत बड़ी पटन देवी मंदिर पहुंचे, यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की थी। निशांत बोले- मैं पार्टी के लिए मेहनत से काम करूंगा पार्टी जॉइन करने के बाद निशांत ने कहा था, ‘मैं पार्टी के लिए मेहनत से काम करूंगा। मेरे पिताजी ने 20 साल में जो काम किए हैं, मैं उन्हें आगे बढ़ाऊंगा। राज्यसभा जाने का फैसला मेरे पिताजी का है। बिहार की जनता और देश की जनता से अपील करता हूं कि पिताजी पर विश्वास बनाए रखें।’ इससे पहले निशांत में अपने पिता नीतीश की स्टाइल में हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। वे सफेद कुर्ते और क्रॉक्स चप्पल में पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *