अमृतसर | अटारी-वाघा बॉर्डर पर होने वाली बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी (परेड) का समय एक अप्रैल से बदल जाएगा। अटारी बॉर्डर के प्रोटोकॉल ऑफिसर अरुण माहल ने बताया कि रिट्रीट सेरेमनी नए निर्धारित समय के अनुसार शाम 5:30 बजे शुरू होकर 6 बजे संपन्न होगा। बदलते मौसम और गर्मियों की शुरुआत को देखते हुए सीमा सुरक्षा बल ने यह निर्णय लिया है। इससे पहले रिट्रीट सेरेमनी 5 बजे शुरू होकर साढ़े 5 बजे खत्म हो रही थी। पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए सलाह दी जाती है कि नए समय से कम से कम एक-दो घंटे पहले बॉर्डर पर पहुंच जाएं ताकि सुरक्षा जांच प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके। पर्यटकों से अनुरोध है कि अपनी यात्रा की योजना नए समय के अनुसार बनाएं।