अपना प्यार साबित करने के लिए बॉयफ्रेंड ने दी जान:गर्लफ्रेंड शादी के लिए बोल रही थी, लड़की के दुपट्‌टे से ही लटका प्रेमी

भागलपुर में बुधवार को युवक ने फंदे से लटक सुसाइड कर लिया। मृतक मो. अजीम (19) का गांव की एक लड़की से अफेयर चल रहा था। अजीम अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था। वहां गर्लफ्रेंड ने शादी के लिए दबाव बनाया, पर अजीम ने कहा कि कुछ दिन रुक जाओ, फिर शादी करेंगे। गर्लफ्रेंड ने कहा कि तुम्हें अपना प्यार साबित करना होगा, लड़के ने कहा ये मैं कैसे करूंगा। लड़की ने कह दिया कि तुम अपनी जान दे दो। जिसके बाद अजीम गर्लफ्रेंड का रुपट्‌टा लेकर घर आया और कमरे को अंदर से बंद कर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को अजीम का जनाजा निकाला गया। घटना बाइपास थाना क्षएत्र के खीरी बांध गांव की है 3 साल से चल रहा था अफेयर अजीम मो. मजीद का बेटा है। जो खीरी बांध गांव में रहता था और गाड़ी चलाने का काम करता था। घर के बगल में रहने वाली 20 साल की लड़की से उसका 3 साल से अफेयर चल रहा था। घर आसपास होने के कारण दोनों का अक्सर मिलना-जुलना हुआ करता था। दोनों की पहले दोस्ती हुई, फिर धीरे-धीरे अफेयर शुरू हो गया। गांव में घर से थोड़ी दूर जाकर दोनों मिलते थे। घटना के बाद बाइपास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भागलपुर के मायागंज स्थित अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया था।
काम से लौटने के बाद गर्लफ्रेंड से मिलने गया मृतक के भाई मो. नाजिम ने कहा कि मजीद दोपहर में गाड़ी चलाकर घर लौटा था। उसके बाद नहाने के लिए चला गया। खाना खाया और अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए चला गया। लड़की ने उसे कह दिया जान दे दो और अजीम ने सुसाइड कर लिया। दोपहर 3 बजे अजीम ने फंदे से लटक जान दे दी। इफ्तार के लिए बुलाने गई तो देखा लाश लटकी है मृतक की भाभी ने कहा कि अजीम दुपट्‌टा लेकर घर आया था। मैं उस समय खाना बना रही थी। अजीम ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। तब मैंने कुछ खास ध्यान नहीं दिया। इफ्तार का समय हुआ तो मैंने कमरे के बाहर से उसे आवाज दिया, पर दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से देखा तो अजीम फंदे से लटका हुआ था।
पिता ने कहा, ईद के बाद शादी करवाने वाले थे मृतक पिता मजीद ने कहा कि बेटे ने अफेयर के बारे में हमें पहले बताया था। हमलोगों ने उसकी बात को गंभीरता से लिया था। हमने उसे भरोसा दिया था कि इस बार ईद के बाद उसकी शादी करा दी जाएगी। हमने रिश्ते को स्वीकार लिया था। शादी की तैयारी चल रही थी। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी बाइपास थाना अध्यक्ष सुमन कुमार राय ने बताया, खीरी बांध गांव में एक युवक ने फंदे से लटक जान दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *