अफेयर का विरोध करने पर पति की हत्या:सहरसा में पत्नी ने 16 साल छोटे प्रेमी ने मिलकर रची साजिश, झाड़ी से मिला था शव

सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पति की हत्या के मामले में पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। दरअसल 14 जुलाई 2025 को कहरा कुट्टी बनगांव रोड पर झाड़ियों में एक शव मिला। पुलिस जांच में मृतक की पहचान धमसेना, सौरबाजार थाना निवासी जंगल मुखिया के रूप में हुई। घटना के बाद सदर थानाध्यक्ष और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। डॉग स्क्वॉड और एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी कृष कुमार(22) को गिरफ्तार किया। कृष कुमार धकजरी, सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं उससे पूछताछ के बाद जंगल मुखिया की पत्नी रुकिया देवी(38) को भी गिरफ्तार कर लिया गया। 3 साल से था अफेयर पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसका मृतक की पत्नी से बीते 3 साल से प्रेम संबंध था। जिसके बारे में जंगल मुखिया को पता चल गया था। इस वजह से पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते थे। कृष और रुकिया देवी ने 12 जुलाई को साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। दोनों ने हत्या के बाद जंगल मुखिया की शव को झाड़ियों में फेंक दिया। जानकारी के अनुसार कृष का दो साल पहले शादी हुई थी और उसके दो बच्चे भी है। वह जगल मुखिया के रसोईया में हेल्पर के रूप आया जाया करता है। लेकिन तीन सालों बाद जब उसे रुकिया और कृष में अफेयर का पता चला तो दोनों ने उसे रास्ते से हटा दिया। एसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि इस कांड में सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, अवर निरीक्षक विजय पासवान, सनोज कुमार वर्मा, खुशबू कुमारी और जिला आसूचना इकाई की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *