अफेयर में महिला की चाकू से गोदकर हत्या:अमरोहा में आरोपी ने खुद को मकान में बंद किया; भीड़ ने जमकर तोड़-फोड़ की

अमरोहा में एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को महिला के ही घर में बंद कर लिया। घटना के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। आरोपी को बाहर निकालने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। परिजनों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ की, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। सूचना पर एएसपी समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस का भी विरोध किया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रण में लिया है। आरोपी को मकान से निकालने की कोशिश की जा रही है। अशुरुआती जांच में मामला अफेयर से जुड़ा बताया जा रहा। घटना देहात थाना क्षेत्र के पचोकरा गांव की है। पहले देखिए तस्वीरें… खबर अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *