अबोहर में व्यक्ति ने पत्नी के सिर में मारी ईंट:मां को ट्रेन में बैठाने जा रही थी; बोली- पति शराब के लिए पैसे मांगता है

फाजिल्का जिले के अबोहर में स्थानीय नई आबादी गली नंबर 15 में एक महिला को उसके शराबी पति ने ईंट मारकर घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। अस्पताल में भर्ती अनीता रानी ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह अपनी मां को ट्रेन में बैठाने जा रही थी। रास्ते में उसके पति ने उसे देखा और ईंट मारकर घायल कर दिया। यह घटना गली में हुई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शराब के लिए पैसे मांगता है पति अनीता के अनुसार, उसका पति शराब पीने का आदी है और अक्सर शराब के लिए पैसे मांगता है। उसे अपनी जमीन का हिस्सा मिला था, जिससे वह अपने तीन बच्चों का पालन-पोषण करती है। पति अक्सर शराब के नशे में घर आकर उसके साथ मारपीट करता है। पहले भी की जा चुकी हैं शिकायतें पीड़िता ने बताया कि उसने पहले भी कई बार 112 नंबर पर अपने पति के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई हैं। उसने अपने पति से संबंध विच्छेद भी कर लिए थे, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। इसी कारण उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता रहता है। कड़ी कार्रवाई की मांग अनीता रानी ने अपने पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *