चंडीगढ़ में 18 मार्च 2026 को न्यू चंडीगढ़ के रिएल एस्टेट कारोबारी चमनप्रीत सिंह को गोलियां मारकर मर्डर कर दिया गया था। इस घटना के बाद कारोबारी का परिवार तो परेशानी में था, लेकिन एक और व्यक्ति था, जिसके सारे सपने उस दिन खत्म हो गए थे। वह था चमनप्रीत का करीबी इंफ्लुएंसर नरेश खरड़ वाला, क्योंकि चमनप्रीत ही उसका मकान बनाने के साथ कनाडा भेजने की तैयारी कर रहा था। नरेश ने इस बात का जिक्र कई इंटरव्यू में किया। अब इस मामले में उसकी मदद के लिए पंजाबी सिंगर सीपी गिल आगे आए हैं। सीपी गिल ने चंडीगढ़ में प्रोग्राम के दौरान मंच से ऐलान किया कि जितना वह कर पाएंगे, उतना नरेश के लिए करेंगे और उसका घर बनाकर देंगे। इसके बाद नरेश के चेहरे पर खुशी आ गई और उसने उनका धन्यवाद किया। अब 2 पॉइंट में जानिए कैसे सीपी गिल ने यह ऐलान किया: 1.दरअसल, खालसा कॉलेज चंडीगढ़ में दो दिन पहले सीपी गिल का प्रोग्राम था। नरेश खरड़ इंफ्लुएंसर होने के साथ ही साउंड का काम भी करता है है। ऐसे में वह भी शो के दौरान पहुंचा हुआ था। चलते शो के दौरान अचानक सीपी गिल ने अचानक नरेश को स्टेज पर बुला लिया और उसके नाम पर स्टेज से लेकर तालियां बजवाई। 2. इसके बाद सीपी गिल ने कहा, “यह नरेश अपना भाई है। इसका का लोट आ गया। वाहेगुरु ने इसकी बहुत सुनी है। मुझे पता चला तेरे मकान का काम रहता है। तू मुझे बताना, जितना मैं करवा सका, मैं करवाकर दूंगा।” दो बार यह बात मंच से यह बात रिपीट की । इसके बाद नरेश मंच से चला गया। वहीं, अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की। जिसमें लिखा सिपी गिल भाई का दिल इसके बाद दिल्ली वाले इमोजी बनाए है। साथ ही सिप्पी गिल वाला वीडियो शेयर किया है। सीपी गिल से नरेश खरड़ का पुराना लिंक
सीपी गिल और नरेश खरड़ वाले का लिंक करीब 19 साल पुराना है। जब सिप्पी गिल ने गाना शुरू किया था। यह बात सिप्पी ने खुद बताई। उसने कहा कि 2007-2008 में उसने गाना शुरू किया था। उस समय नरेश मक्खनी साउंड के साथ उनके साथ जाता था। जब कोरोना आ गया और काम बंद हो गया, तो नरेश उनके साथ गांव में रहा। फिर काम शुरू हो गया। सीपी गिल ने कहा कि जब किसी मातड़ भगत की रब सुनता है, तो उस समय खुश होना जरूरी है। नरेश ने उसे बताया था कि अब उसका घर बन रहा है । उसने शुरू हार्ड वर्क किया। हमें हमेशा दयालु होना चाहिए। हालांकि जब भी पहले शो पर जाते थे, तो नरेश ग्रीन टी पिलाता था। अब वह अच्छा कमा रहा है और इसका सोशल मीडिया रीच 180 मिलियन है। लेकिन आज भी उसने टी के लिए उनसे पूछा है।
चमनप्रीत ने घर बनाने में हेल्प की नरेश खरड़ में रहता है। उसका घर काफी पुराना था। कुछ समय पहले उसने नए सिरे से घर बनाने की सोची थी। इस दौरान उसके लिए चमनप्रीत सिंह ने मदद का हाथ बढ़ाया था। उन्होंने नरेश को कहा कि जो तू खुद कमाता है, उससे अच्छे खा-पी ले, तेरा घर मैं बनाकर दूंगा। इसके बाद चमनप्रीत ने उसका घर बनाया। वह नींव पत्थर रखने के समय भी वहां मौजूद रहा। लेकिन चमनप्रीत की मौत के बाद यह सब टूट गया। हालांकि चमनप्रीत उसे हर जगह घुमाता था, लेकर जाता था। मौत के बाद बाजू पर नाम का टैटू बनाया
चमनप्रीत कुब्बाहेड्ह के मर्डर के बाद घटना स्थल व अस्पतालों में पहुंचने वालों में नरेश खरड़ वाला भी था। उसने अपनी दाहिनी बाजू पर एक टैटू बनवाया है, जिस पर “चीनी कुब्बाहेड़ी” लिखा है। वहीं, उसके इंस्टाग्राम पर भी अधिक फोटो चन्नी की हैं। उसका कहना है कि मैने तो अपना सबकुछ खो दिया है।