अमियावर गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट:दोनों पक्षों ने FIR दर्ज कराई, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के अमियावर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस मामले की जानकारी थाने तक पहुंच गई। दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रथम पक्ष की ओर से पीड़ित महिला आशा देवी ने विवेक सिंह समेत छह लोगों को आरोपी बनाया है। वहीं, दूसरे पक्ष के आलोक सिंह ने भी कई लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही जमीनी विवाद चल रहा था, जिसके कारण यह मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। घायलों को रेफरल अस्पताल सह सीएचसी नासरीगंज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुए हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना स्थल का मुआयना कर आवश्यक कदम उठा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *