अमिषा पटेल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी:मुरादाबाद में फीस लेकर भी नहीं किया था परफॉर्म, अब 27 मार्च को पहुंचना होगा कोर्ट

मुरादाबाद की कोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री अमिषा पटेल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया है कि अमिषा पटेल को 27 मार्च को कोर्ट में पेश किया जाए। वकील पंकज शर्मा ने कहा- 27 मार्च अगर अमिषा पटेल कोर्ट में पेश नहीं हुईं, तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। दरअसल, शहर के इवेंट मैनेजर पवन वर्मा ने 2017 में मुरादाबाद कोर्ट में एक परिवाद दाखिल किया था। इसमें बताया था कि 2017 में अमिषा पटेल ने मुरादाबाद में एक शादी समारोह में परफॉर्म करने के लिए 11 लाख रुपए फीस ली थी। फीस लेने के बाद अमिषा पटेल परफॉर्म करने नहीं पहुंची थी। मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में ड्रीम विजन इवेंट कंपनी के मालिक पवन कुमार वर्मा रहते हैं। उन्होंने कोर्ट में अभिनेत्री अमीषा पटेल और अन्य के खिलाफ 2017 में परिवाद दाखिल किया था। इसमें उन्होंने अभिनेत्री अमीषा पटेल, अहमद शरीफ, सुरेश परमार, राजकुमार गोस्वामी पर 11 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया था। 11 लाख रुपए लेकर नहीं किया परफॉर्म
दरअसल, 16 नवंबर 2017 को दिल्ली रोड स्थित होली डे रीजेंसी होटल में आयुष अग्रवाल की शादी का समारोह था। उसमें अमीषा पटेल को 4 गानों पर डांस करना था। इसके लिए अमीषा पटेल को 11 लाख रुपए एडवांस में दिए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि फीस लेने के बाद भी अमीषा पटेल शादी समारोह में नहीं आईं। उन्हें फ्लाइट से मुंबई से दिल्ली आना था। दिल्ली के होटल में ठहरने की भी व्यवस्था की गई थी। फीस पीआर कंपनी के मालिक राजकुमार गोस्वामी के माध्यम से अमीषा के पर्सनल असिस्टेंट सुरेश परमार और अहमद शरीफ को दी गई थी। दिल्ली तक आईं, मुरादाबाद नहीं पहुंचीं
15 नवंबर 2017 को अमीषा पटेल मुंबई से दिल्ली तक आ भी गई थीं। लेकिन दिल्ली पहुंचकर उन्होंने 2 लाख रुपए अतिरिक्त की डिमांड की। जिसे पूरा करने से इवेंट कंपनी संचालक पवन कुमार वर्मा ने मना कर दिया। इसके बाद अमिषा दिल्ली से ही मुंबई लौट गईं और मुरादाबाद में शादी में परफॉर्म करने नहीं आईं। इसके बाद पवन वर्मा ने मुरादाबाद कोर्ट में अमिषा पटेल और उनके सहयोगियों के खिलाफ परिवाद दायर कर दिया था। पुलिस कर सकती है गिरफ्तार
इस मामले में करीब 2 साल पहले मुरादाबाद पहुंची अमिषा पटेल ने अपनी जमानत भी करा ली थी। लेकिन इसके बाद भी अमीषा पटेल ने जमानत की शर्तों का पालन नहीं किया। इसके बाद कोर्ट ने फिर से उनका गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। एडवोकेट पंकज शर्मा का कहना है कि अमिषा पटेल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए कोर्ट ने उन्हें 27 मार्च को तलब किया है। अगर वो पेश नहीं हुईं, तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। …………… ये खबर भी पढ़ें… क्या अखिलेश फिर मायावती को साथ लाना चाहते हैं:नसीमुद्दीन की जॉइनिंग पर बसपा को साधने की कोशिश; देखिए VIDEO लखनऊ में अखिलेश यादव ने 15 फरवरी को नसीमुद्दीन सिद्दीकी को सपा में जॉइन कराया। नसीमुद्दीन का सपा में शामिल होना यूपी के सियासी समीकरण बदलने का संकेत माना जा रहा है। लेकिन, सबसे ज्यादा चर्चा जॉइनिंग के दौरान अखिलेश यादव के बहुजन समाज को लेकर दिए भाषण को लेकर हो रही है। कहा जाने लगा है कि क्या अखिलेश एक बार फिर से मायावती से जुड़ना चाहते है? पढ़िए पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *