अमृतसर के अस्पताल से 4 दिन का बच्चा चुराया:भरोसा कर महिला की गोद में दिया, वार्ड से बाहर निकली, फिर नहीं लौटी

अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल से 4 दिन का बच्चा बच्चा चुरा लिया गया। महिला बेबे नानकी वार्ड से बच्चे को उठा ले गई। पीड़ित महिला की 15 मार्च को अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। महिला रानी ने पुलिस को बताया कि यह उसका पहला बच्चा था। रानी तरनतारन की रहने वाली है। जानकारी के अनुसार, एक महिला पिछले तीन दिनों से परिवार के संपर्क में थी और उनसे बातचीत कर रही थी। परिवार को लगा कि वह किसी जान-पहचान वाले की रिश्तेदार है, इसलिए उन्होंने उस पर शक नहीं किया। बुधवार को महिला ने बच्चे को थोड़ी देर के लिए बाहर ले जाने की बात कही। परिवार ने भरोसा करते हुए बच्चा उसके हाथ में दे दिया। लेकिन कुछ समय बाद जब परिवार बाहर आया तो महिला बच्चे समेत गायब थी। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. कर्मजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है। 15 मार्च को अस्पताल में भर्ती हुई थी महिला
SHO रणजीत सिंह ने बताया कि रानी कौर 15 मार्च को अस्पताल में भर्ती हुई थी। उन्होंने एक लड़के को जन्म दिया था। एक महिला ने बच्चे का अपहरण कर लिया, जिसकी जांच जारी है। अभी तक यह पता नहीं चल सका कि महिला कौन थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *