अमृतसर के वेरका थाना वीडियो पर पुलिस का खुलासा:बड़ी लड़की ने अपनी मर्जी से की शादी, छोटी बच्ची सुरक्षित बरामद

अमृतसर के वेरका थाना से जुड़े एक वायरल वीडियो को लेकर पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर 12 और 8 साल की बच्चियों के लापता होने की खबरें पूरी तरह सही नहीं हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि बड़ी लड़की अपनी मर्जी से एक लड़के के साथ गई थी। बाद में यह भी पता चला कि उसने उस लड़के से विवाह कर लिया है। वहीं, छोटी बच्ची के मामले को भी सोशल मीडिया पर गलत तरीके से पेश किया गया था। पुलिस ने बताया कि उसे सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। पुलिस की जनता से अपील- बिना पुख्ता वीडियो साझा न करें पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो और उससे जुड़े दावों के कारण लोगों में भ्रम और डर का माहौल बन गया था। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि बिना पुख्ता जानकारी के किसी भी खबर या वीडियो को साझा न करें। ऐसा करने से अफवाहें फैलती हैं और स्थिति बिगड़ सकती है। वहीं ऐसे लोगों के खिलाफ लीगल कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *