पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज अजनाला के भला पिंड स्थित शुगर मिल में बाढ़ पीड़ित परिवारों को मुआवजा राशि वितरित करने के लिए अमृतसर पहुंचे हैं। इस वर्ष पंजाब में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई, जिसमें लगभग ₹1,35,000 करोड़ का नुकसान आंका गया है। मुख्यमंत्री मान पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि दिवाली से पहले सभी बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि देना शुरू कर दी जाएगी। किसानों कर रहे प्रदर्शन सीएम मान के इस दौरे के बीच किसान संगठन भी अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। संगठन के लोग अपनी मांगे रखने के लिए बड़ी संख्या में इकट्ठा हो रहे हैं। वो मुख्यमंत्री से अपनी मांगों को लेकर सवाल करना चाहते हैं। किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा हम सिर्फ सवाल पूछना चाहते हैं, वह भी शांति से। यह हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। पीड़ितों को हरसंभव मदद देने का वादा मुख्यमंत्री मान इससे पहले भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर चुके हैं और उन्होंने पीड़ितों को हरसंभव मदद देने का वादा किया था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि राज्य सरकार किसी भी जरूरतमंद को अकेला नहीं छोड़ेगी। मुख्यमंत्री के अनुसार – जिन लोगों के घर तबाह हो गए हैं, जिनकी फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं, उन्हें आज का कार्यक्रम उन वादों की पहली कड़ी है, जब सीधे तौर पर पीड़ितों को राहत राशि सौंपी जाएगी। मुख्यमंत्री मान का यह दौरा सिर्फ राहत वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सरकार की संवेदनशीलता और जमीन से जुड़ी कार्यशैली का प्रमाण भी है। यह दिन उन हजारों लोगों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है, जिन्होंने हाल की प्राकृतिक आपदा में अपना सब कुछ खो दिया। पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने स्पीच के दौरान कहा पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने स्पीच के दौरान कहा आज 631 लाभपात्र किसान हैं, जिन्हें घर और फसल का मुआवजा दिया जा रहा है। बाकी जिनका (पशुधन) का असेसमेंट चल रहा है वह भी होगा। और जो और नुकसान हुआ है — जैसे डी-सिल्टिंग, मिट्टी हटाने के लिए पैसों की जरूरत — वह भी दिया जाएगा। मान ने कहा देश के इतिहास में पहली बार आज — 20 हजार रुपए प्रति एकड़ का मुआवजे का चेक आज दिया जा रहा है। मान ने कहा 3200 सरकारी स्कूल मलबे बन गए, 8500 किलोमीटर सड़कों के टूट गए, लगभग 2500 छोटे बड़े पुल क्षतिग्रस्त हुए, 19 कॉलेज, अस्पताल — पशु, पशुधन का अंदाज़ा ही नहीं लगाया जा सकता। जानें गईं, 5 लाख एकड़ फसल प्रभावित हुई और कई जगहों पर नदीयों में जमीन ही रूढ़ गई। आज पांच करोड़ 70 लाख रुपए कुल वितरित किए जा रहे हैं आज अजनाला के भला पिंड स्थित शुगर मिल से शुरुआत की जा गई है, जिनमें से 3 करोड़ 84 लाख रुपए घरों के लिए, 1 करोड़ 16 लाख रुपए फसलों के लिए और 73 लाख रुपए जानवरों के लिए दिये जाएगे। नवजोत सिंह सिद्धू पर तंज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने भाषण के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू पर तंज कसते हुए कहा कि उनका कुछ पता नहीं चलता — कभी राजनीति में होते हैं, फिर कहते हैं कि अब छोड़ दी, और फिर अचानक लौट आते हैं यह कहकर कि मेरे पास पंजाब का एजेंडा है। उन्होंने कहा कि राजनीति कोई 9 से 5 की नौकरी नहीं है कि जब मन हुआ आए और जब मन हुआ चले गए। मैं कहता हूं कि आओ, जरूर आओ, मगर तब आओ जब पंजाब को ज़रूरत हो। सिर्फ वोटों के समय लौट आना कोई सेवा नहीं है।