पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार पर कांग्रेस ने जमकर हमला बोला है। अमृतसर कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद गुरजीत सिंह औजला, पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार वेरका, पूर्व विधायक सुनील दत्ती, पूर्व मंत्री अनिल जोशी और जिला अध्यक्ष सौरभ मदान मौजूद रहे। औजला ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार को सत्ता में आए चार साल पूरे हो गए हैं, लेकिन चुनाव के दौरान किए गए वादे पूरे नहीं हुए। खासकर महिलाओं को हर महीने 1000 रुपय देने की योजना पर उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने सबसे बड़ा धोकाधड़ी महिलाओं के साथ बताया। चुनाव से पहले सरकार ने महिलाओं को हर माह 1000 रुपय देने का वादा किया था, लेकिन चार साल में प्रति महिला 48,000 रुपय का बकाया रह गया। औजला ने कहा, मुख्यमंत्री को नए वादे करने से पहले पुराना भुगतान कर महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में कमी शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र की स्थिति पर बोलते हुए औजला ने कहा कि ‘स्कूल ऑफ एमीनेन्स’ के नाम पर पहले से बने स्कूलों को केवल रंग-रोगन कर निजी कंपनियों को सौंप दिया गया। कई स्कूलों में स्थायी प्रिंसिपल तक नहीं हैं। कानून-व्यवस्था की बदहाल स्थिति कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। व्यापारी भयभीत हैं और गांव में लोग शाम के बाद असुरक्षित महसूस करते हैं। भ्रष्टाचार में वृद्धि और दिल्ली की दखलअंदाजी से अधिकारी स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पा रहे। कांग्रेस की एकजुटता और जनता से अपील अंत में औजला ने कहा कि अकाली दल और भाजपा आंतरिक फूट झेल रहे हैं, जबकि कांग्रेस एकजुट है। जनता से अपील की कि पंजाब को बचाने के लिए कांग्रेस के धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण का समर्थन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस जिसको भी टिकट देगी, पूरी पार्टी उसके जीतने के लिए एकजुट रहेगी।