अमृतसर में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह प्रतिदिन की तरह अपने घर से काम पर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी उसकी बाइक और मोबाइल भी ले गए। घटना अटारी क्षेत्र स्थित राजाताल गांव के पास हुई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सोहणा सिंह के नाम से हुई, जो राजाताल गांव का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घर से काम पर जाने के लिए निकला था जानकारी के अनुसार, सोहणा सिंह रोज की तरह सुबह अपने घर से काम पर जाने के लिए निकला था। जब वह राजाताल गांव के पास पहुंचा, तभी पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। अचानक हुए इस हमले से वह मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी वहीं मौत हो गई। घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। आरोपी उसकी बाइक और मोबाइल भी लगए हैं। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच कर रही पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, जिसमें आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी और अन्य संभावित कारणों को भी ध्यान में रखा जा रहा है। खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…