अमृतसर में महिला समेत कार को उठाने लगी टो वैन,VIDEO:परिवार का हंगामा, पुलिस को घेरा; गाड़ी मालिक बोला- मामा-बहन अंदर बैठे, धक्का कर रहे

अमृतसर के हाल बाजार में बीच सड़क खड़ी एक कार को ट्रैफिक पुलिस की टो वैन ने उठा लिया। गाड़ी को उठाते ही कार मालिक ने हंगामा कर दिया। उन्होंने कहा कि गाड़ी को जब टो किया जा रहा था, उस समय उसके अंदर महिला बैठी थी। बीच सड़क अचानक हुए हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक टो वैन कर्मचारियों और कार मालिक के बीच बहस होती रही। लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया जो अब काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, बीच सड़क पर खड़ी गाड़ी को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के कारण टो वैन द्वारा हटाया जा रहा था। लेकिन, गाड़ी मालिक का कहना था कि उनके मामा और बहन अंदर बैठे थे, फिर भी टो कर्मी गाड़ी उठा लेजा रहे थे और धक्का कर रहे थे। उधर, मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने हंगामे को शांत कराया और कहा कि जल्द ही मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। देखिए हंगामे के PHOTOS… पहले जानिए वीडियो में क्या दिख रहा… अब जानिए पूरा मामला… कार को टो करने पर हंगामा मचा हाल बाजार में एक परिवार कार में शॉपिंग करने आया था। तभी वो कार को बीच सड़क रोक लेता है। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस टो वैन के साथ उसपर कार्रवाई करने लगती है। हालांकि, कार मालिक का दावा है कि टो वैन गाड़ी में बैठी महिला के साथ ही उसे उठा लेती है। अधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ हंगामे के बाद स्थानीय लोग और राहगीर घटनास्थल पर इकट्ठा हो जाते हैं। पुलिस और स्थानीय अधिकारी बीच-बचाव करते हुए स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं। हालांकि कुछ मिनटों तक तनाव जारी रहता है, लेकिन बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो जाता है। वीडियो वायरल, यूजर्स ने जताई अलग-अलग राय सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। यूजर्स ने वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रियाए दीं, कुछ ने टो वैन की कार्रवाई को उचित बताया, जबकि कई लोगों ने परिवार की चिंता और प्रतिक्रिया को सही ठहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *