अमृतसर में रिश्वत लेते 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार:लुधियाना जेल से हवालाती फरार, होशियारपुर में 700 किलो पनीर पकड़ा

पंजाब के अमृतसर में 2 पुलिस कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। दोनों ने नशा तस्कर से ढाई लाख रिश्वत मांगी। उसे कुछ दिन पहले ही पुलिस ने पकड़ा था। नशा तस्कर के बेटे ने पुलिस को रिश्वत मांगने की शिकायत दी थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की। पूरी खबर पढ़ें… होशियारपुर के मुकेरियां में 700 किलो पनीर जब्त होशियारपुर के मुकेरियां में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पनीर सहित गाड़ी को कब्जे में लिया है। गाड़ी से 700 किलो पनीर बरामद हुआ है, जिसे हरियाणा के फतेहाबाद जिला के टोहाना से लेकर आ रहे थे। पनीर का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जतिंदर कुमार भाटिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पनीर की गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई है। सैंपल लैब भेजे गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… फाजिल्का में कार का टायर फटा, डिवाइडर से टकराई पंजाब के फाजिल्का में फ्लाईओवर के पास अनाज मंडी के नजदीक सड़क हादसा हो गया। श्री मुक्तसर साहिब से तीन लोग कार में सवार होकर आ रहे थे, तभी फाजिल्का फिरोजपुर हाईवे पर फ्लाईओवर के पास अचानक कार का एक टायर फट गया। बेकाबू हुई कार डिवाइडर से जा टकराई। गनीमत रही कि इस दौरान जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन कार का काफी नुकसान हो गया है। पूरी खबर पढ़ें… लुधियाना की जेल से हवालाती फरार, छीना झपटी मामले में पकड़ा था लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल से बीती रात एक हवालाती फरार हो गया। जिसकी पहचान राहुल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गाजियाबाद (UP) का रहने वाला है। अभी वह लुधियाना के सुंदर नगर भामियां कलां में रह रहा था। जमालपुर थाने में उस पर 25 जनवरी 2024 को छीना झपटी का केस दर्ज किया गया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। पूरी खबर पढ़ें… अमृतसर में हथियार-नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 10 पिस्तौलें और अफीम बरामद अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने हथियार और नशा तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 3 तस्कर गिरफ्तार किए हैं। उनके कब्जे से 10 पिस्तौलें और 500 ग्राम अफीम बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पाकिस्तान में बैठ हैंडलर के संपर्क में थे। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *