अमृतसर में शादी के एक महीने बाद पत्नी की हत्या:पति ने गोली मारी, परिजन बोले- अभी रस्में भी पूरी नहीं हुई और बेटी की लाश देखनी पड़ी

अमृतसर में शादी के एक महीने बाद ही पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। घटना जंडियाला गुरु हलके के गांव बन्ना में सामने आई। महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मायके वालों का कहना है कि बेटी की शादी को अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि अभी तो वह रस्मों को ठीक से पूरा भी नहीं कर पाए थे। लेकिन उससे पहले ही बेटी की लाश देखने को मिल गई। बेटी के साथ ससुराल में गलत व्यवहार किया जा रहा था। पुलिस ने केस दर्ज किया, आरोपियों की तलाश
फिलहाल पुलिस ने परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *