अमृतसर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन भागी:दूल्हे के घर चल रही थी शगुन की तैयारी, परिजन बोले- लड़की का अफेयर था

अमृतसर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन घर से फरार हो गई। शनिवार को शगुन की रस्म होनी थी। दूल्हे के परिवार का आरोप है कि दुल्हन के परिजनों ने 8 महीने शादी की तारीख को लेकर टालमटोल किया। क्योंकि दूल्हन का किसी और के साथ अफेयर है। उन्होंने कहा कि इस घटना से गांव में उनकी बदनामी हुई है और उन्हें लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान भी हुआ है। दूल्हे के परिवार ने घरिंडा पुलिस थाना की खासा चौकी में दुल्हन के परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है। 8 महीने पहले सगाई हुई थी
छेहरटा स्थित खापड़खेड़ी गांव के 31 वर्षीय हरप्रीत सिंह की सगाई आठ महीने पहले सुल्तान विंड रोड, ड्रमा वाला बाजार की किरणदीप कौर से हुई थी। शादी की तारीख 15 फरवरी तय की गई थी। 14 फरवरी को शगुन की रस्में होनी थीं। 14 फरवरी की सुबह करीब पांच बजे दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे के घरवालों को फोन कर बताया कि किरणदीप कौर घर से लापता हो गई है। दुल्हन का किसी के साथ अफेयर
दूल्हे के परिजनों का कहना है कि किरणदीप का किसी से अफेयर है। उसके घरवाले इस बात को छिपाकर शादी करना चाहते थे। इसलिए वह शादी की तारीख को लेकर टालमटोल कर रहे थे। जब किरणदीप भाग गई तब उन्होंने जानकारी दी। एक दिन पहले आया था प्रेमी का फोन
दूल्हे के परिजनों का कहना है कि घटना से एक दिन पहले उन्हें एक युवक का फोन आया था। युवक ने कहा था कि वह UP से बोल रहा है। युवक ने दावा किया कि उसका और किरणदीप का प्रेम प्रसंग चल रहा है और वे शादी करना चाहते हैं। युवक ने उन्हें रिश्ता तोड़ने को कहा था। दूल्हे के परिजनों ने बताया कि किरणदीप के परिवार को कई बार फोन किए। लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला और बाद में उनके फोन नहीं उठाए। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया
लड़के वालों ने खासा चौकी में लिखित शिकायत देकर संबंधित परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले पर ASI सरबजीत सिंह ने बताया कि दूल्हे के परिवार की शिकायत पर दुल्हन के परिवार को थाने बुलाया गया है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *