अमृतसर में पुलिस ने 4 किलो हेरोइन के साथ एक नेता को गिरफ्तार किया है। उसके साथ 2 और साथियों को पकड़ा गया है। इनसे अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। ये तीनों VIP नंबर की स्कॉर्पियो में हेरोइन लेकर जा रहे थे। नेता की गिरफ्तारी का खुलासा होते ही उसके AAP नेताओं के साथ फोटो वायरल होने शुरू हो गए, जिनमें अमृतसर के एक हलका इंचार्ज से लेकर स्टेट व नेशनल लेवल के नेता शामिल हैं। हालांकि, अभी तक पार्टी की तरफ से इसे लेकर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन फोटो वायरल करते हुए दावा किया जा रहा है कि आरोपी नेता AAP के हलका इंचार्ज का करीबी है, जो कुछ समय पहले ही अकाली दल छोड़कर AAP में शामिल हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपी खुद को सरपंच बताता है। जबकि, इसके परिवार की एक महिला उसके गांव की सरपंच है। इस मामले में डीएसपी रविंदर पाल सिंह संधू ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि वह सरपंच नहीं है। हेरोइन, हथियारों के बारे में गुप्त सूचना मिली मेहता थाने के ASI पलविंदर सिंह के मुताबिक, वह गांव मेहता के पास मौजूद थे तो उन्हें सूचना मिली कि कोट हिरदेराम का रहने वाला नेता लवप्रीत सिंह और सिमरप्रीत सिंह व पत्ती सुंह दी वेरका का बलवंत सिंह नशा बेचने का धंधा करते हैं। उनके पास नाजायज हथियार भी हैं। वह स्कॉर्पियो (PB02-BD-9300) में सवार होकर बुट्टर कलां की तरफ से आ रहे हैं। इन्हें कत्थूनंगल जाना है। अगर नाकाबंदी की जाए तो इन्हें पकड़ा जा सकता है। नाकाबंदी कर स्कॉर्पियो समेत पकड़े गए ASI पलविंदर सिंह के मुताबिक, पुलिस की टीम ने OAT सेंटर के पास नाकाबंदी कर ली। इसके बाद वहां स्कॉर्पियो को रोका गया। पुलिस ने जांच की तो स्कॉर्पियो से 4 किलो 300 ग्राम हेरोइन, 30 बोर का पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने हेरोइन, हथियार और स्कॉर्पियो को जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। AAP नेताओं के साथ आरोपी के PHOTOS…