अमृतसर में AAP सरपंच पर बीच सड़क फायरिंग:पत्नी के साथ कार में जा रहे थे, 7 हमलावरों ने घेरा; CCTV में गोलियां चलाते दिखे

अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में अज्ञात हमलावरों ने एक इनोवा कार सवार लोगों पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले के समय गाड़ी में 5 लोग सवार थे। इनमें से एक व्यक्ति गांव का सरपंच था, जो आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़ा हुआ है। सरपंच ने बताया है कि 4 बाइकों पर 7 हमलावर आए थे। उन्होंने बीच सड़क अंधाधुंध फायरिंग की। गाड़ी पर अचानक हमला होने से एक व्यक्ति घायल हो गया। इस दौरान गाड़ी के शीशे टूट गए। उस पर नंबर प्लेट समेत कई जगह गोलियां लगने से छेद हो गए। यह घटना जंडियाला गुरु के वेरोवाल रोड पर हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। हमलावरों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। मौके से गोलियों के करीब 4 खोल बरामद किए गए हैं। हमले के बाद गाड़ी के PHOTOS… 7 हमलावरों ने गोलियां चलाईं जानकारी के मुताबिक, गांव तिमोवाल के सरपंच सुखदेव सिंह अपनी पत्नी रविंदर कौर के साथ गांव के काम से ब्लॉक दफ्तर गए हुए थे। जब वह अपने गांव लौट रहे थे, तभी रास्ते में कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बना लिया। करीब 7 हमलावर 4 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और चलती गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उस समय गाड़ी में कुल 5 लोग सवार थे। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुरानी रंजिश में हमला हुआ सरपंच सुखदेव सिंह ने आरोप लगाया है कि यह हमला पुरानी रंजिश और सरपंची की राजनीति का नतीजा है। उन्होंने कुछ लोगों के नाम लेते हुए कहा कि ये लोग असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह हमेशा कानून पर भरोसा करते हैं और किसी भी तरह की बदले की भावना में विश्वास नहीं रखते। पुलिस ने सुरक्षा देने का आश्वासन दिया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे। सरपंच ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर एसएसपी से भी बातचीत की है, जिन्होंने उन्हें सुरक्षा बढ़ाने का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। वहीं, इलाके में तनाव और भय का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *