अमेरिका के ट्रेसी शहर में गुरुद्वारा परिसर से एक सिख व्यक्ति को किडनैप कर लिया गया। उस व्यक्ति का शव मिला है। मौत किन कारणों से हुई है इस संबंधी पुलिस जांच कर रही है। मृतक की पहचान 57 वर्षीय अवतार सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से लुधियाना के रहने वाले हैं और कई साल से कैलिफोर्निया में परिवार सहित रह रहे हैं। दमदमी टकसाल के प्रमुख बाबा हरनाम सिंह धुमा ने शनिवार शाम को अपने फेसबुक पेज पर यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनका शव मिल गया है। वह ट्रेसी स्थित गुरुद्वारा साहिब में रसोइए के रूप में सेवा करते थे और परिसर में ही रहते थे। परिवार ने इस संबंध में सैन जोआक्विन काउंटी शेरिफ ऑफिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें सफेद रंग की एसयूवी और गहरे कपड़े पहने तीन व्यक्ति अवतार सिंह के साथ दिखाई दे रहे हैं। 17 फरवरी को हुए थे किडनेप पुलिस के अनुसार, 17 फरवरी को शाम 8:52 बजे लापता होने की सूचना मिलने पर टीम डब्ल्यू ग्रांट लाइन रोड के 16000 ब्लॉक में पहुंची। पुलिस ने अवतार सिंह और संदिग्ध एसयूवी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी कर लोगों से जानकारी देने की अपील की है। फिलहाल उनकी तलाश की जा रही है। अवतार सिंह को जबरन एक्सयूबी में बैठाया
अमेरिकी पुलिस के अुनसार, एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिससे पता चला है कि तीन अज्ञात लोगों ने अवतार सिंह को जबरन कार में बैठाया और उसके बाद वहां से चले गए। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पत्नी ने जुड़वा तीन बच्चों को जन्म दिया था
पुलिस ने अवतार सिंह की जो पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली है। उस पर बड़ी संख्या में लोग कमेंट कर रहे हैं। कमेंट में लोग उनकी तरफ से गुरुद्वारा साहिब में की जाने वाली सेवा की प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग लिख रहे हैं कि इनकी पत्नी ने तीन महीने पहले ही जुड़वा तीन बच्चे को जन्म दिया था।