सेक्टर-7 स्थित मकान नंबर 85 में आयकर विभाग चंडीगढ़ की टीम द्वारा सर्वे शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान कोठी में रह रहे व्यक्ति का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। शनिवार को सर्वे के दौरान किसी को अंदर या बाहर नहीं आने दिया गया। टीम ने सभी के मोबाइल, लैपटॉप, टेबलेट्स आदि कब्जे में ले रखे हैं। यहां तक कि टीम के साथ आए लोगों को प्राइवेट कार चालकों को गाड़ियों में ही रात गुजारनी पड़ रही है। इसके अलावा इस सर्वे की जानकारी किसी भी अधिकारी ने साझा नहीं की और आसपास भी कोई व्यक्ति नजर नहीं आया। मौके पर निगरानी के लिए सादे कपड़ों में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।