अयोध्या में धमाके से मकान गिरा, दो की मौत:चीख-पुकार मची, पुलिस ने मलबे से एक को बाहर निकाला

अयोध्या में बड़ा हादसा हो गया। गुरुवार शाम पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के पगला भारी गांव में धमाके के बाद एक मकान ढह गया। मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल है। उसे मलबे से बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस घर में धमाका हुआ है, वहां पटाखों का स्टोरेज था। मकान के मलबे में और लोग दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गए हैं। मलबे को हटाकर फंसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने आसपास के घरों को खाली कराने के निर्देश दिए हैं और लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है। मौके पर पहुंचे अधिकारी और पुलिस स्थिति का जायजा ले रहे हैं और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। 3 तस्वीरें देखिए… पिता और 2 बेटों की मौत, दो लोगों के दबे होने की आशंका
थाना पुराकलंदर के पगलाधारी गांव निवासी राम कुमार कसौधन उर्फ पप्पू अपने घर में अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम करता था। गुरुवार शाम अचानक घर में तेज धमाका हुआ। इससे पूरा घर गिर गया। मलबे के नीचे दबकर कसौधन और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। जबकि दो लोगों के दबे होने की आशंका है। धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद वह घर के मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश में जुट गए। धमाके की सूचना पर 5 थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मलबे से पिता और 2 बेटों की डेडबॉडी को बाहर निकाल लिया। अब जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। लोगों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि 100 मीटर दूर तक घर का मलबा जाकर गिरा। वहीं धमाके की आवाज करीब 500 मीटर दूर तक सुनाई दी। पुलिस के मुताबिक, पप्पू अवैध रूप से पटाखा बनाने का काम करता था। पिछले साल भी यह गांव के एक स्थान पर पटाखे बना रहा था। तब भी धमाका हुआ था। इसमें भी तीन लोगों की मौत हुई थी। (खबर अपडेट हो रही है। )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *