अयोध्या में मंगलवार सुबह तेंदुआ पकड़ा गया। सुबह 6 बजे तेंदुआ आर्मी की ओर से कैंट क्षेत्र में लगाई लोहे की जाली में फंस गया। वह करीब 1 घंटे तक जाली से निकलने को छटपटाता रहा है। इस दौरान वहां से निकल रहे ग्रामीणों ने तेंदुए की दहाड़ सुनी तो डर गए। देखा तो तेंदुआ लोहे की जाली में फंसा हुआ है। तुंरत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर आर्मी के जवानों के साथ वन विभाग की टीम पहुंच गई। साथ ही पूरे इलाके को सील कर दिया है। अभी 5 घंटे से रेस्क्यू अभियान चल रहा है। डीएफओ ने बताया- तेंदुए को ट्रैकुलाइज करने के लिए लखनऊ से टीम आ रही है। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला… कैंट क्षेत्र के सहादतगंज के पास जंगल में आर्मी ने जाली लगाई थी। मंगलवार सुबह एक तेंदुआ उसी में फंस गया। ग्रामीणों ने बताया- जंगल में तेंदुए की दहाड़ सुनाई दी। इसके बाद हम लोगों ने पुलिस और आर्मी के लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा- यह तेंदुआ करीब 2 महीनों से कैंट क्षेत्र और आसपास के जंगलों में घूमते हुए देखा जा रहा था। इससे कैंट इलाके के लोगों में दहशत थी। ——————
ये खबर भी पढ़ें… प्रयागराज में बंदर ने लुटाए 500-500 के नोट; VIDEO:डिग्गी से बैग निकालकर पेड़ पर चढ़ा, जमीन की रजिस्ट्री के लिए लाया था युवक प्रयागराज के सोरांव तहसील में सोमवार को एक बंदर पेड़ से 500-500 रुपए के नोटों की बारिश करने लगा। पैसे गिरते देखकर लोग भाग-भाग कर वहां पहुंचे और नोट बटोरने लगे। लोगों ने देखा कि पेड़ पर बंदर 500 के नोट की गड्डी लिए बैठा है। लोगों ने शोर मचाया तो बंदर पेड़ पर और ऊपर चढ़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़िए पूरी खबर