अररिया-रानीगंज फोरलेन पर ई-रिक्शा पलटा, दबने से महिला की मौत:2 यात्री ने कूदकर बचाई जान, गांव जाने के दौरान हादसा

अररिया-रानीगंज मार्ग पर गिदरिया पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार देर रात करीब 9 बजे हादसा हो गया। अररिया से रानीगंज जा रही एक टोटो ई-रिक्शा बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। दो अन्य यात्री मामूली रूप से घायल हुए। मृतका की पहचान रानीगंज प्रखंड के छतियौना, रेही गांव निवासी सुरेन श्रषिदेव की पत्नी तारो देवी(45) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों और टोटो में सवार एक यात्री ने बताया कि तारो देवी हड़िया बड़ा से टोटो ई-रिक्शा में सवार होकर अपने गांव रेही जा रही थी। टोटो पलटने से हादसा गिदरिया पेट्रोल पंप के पास टोटो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में तारो देवी रिक्शा के नीचे दब गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सदर अस्पताल, अररिया लाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. प्रदीप कुमार ने प्राथमिक उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। 2 यात्री ने कूदकर बचाई जान डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही तारो देवी की मौत हो चुकी थी। हादसे में टोटो पर सवार दो अन्य यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। उन्हें भी मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की सूचना यातायात थाना पुलिस को दी है। खबर लिखे जाने तक न तो पुलिस और न ही मृतका के परिजन अस्पताल पहुंचे थे। इस हादसे ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। अररिया-रानीगंज मार्ग पर लगातार बढ़ते हादसों ने स्थानीय प्रशासन और यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *