अवैध होर्डिंग्स, यूनिपोल और बैनर-पोस्टर हटाए गए:बिना अनुमति अपनी छत पर होर्डिंग लगवाने वाले 156 लोगों को नोटिस

नगर निगम ने ऐसे 156 प्रॉपर्टी धारकों और मकान मालिकों को नोटिस भेजा है, जो बिना अनुमति अपनी छतों पर लोहे का ढांचा बनवाकर बड़ी-बड़ी होर्डिंग्स लगवाते हैं। ऐसे लोगों की संख्या शहर में डेढ़ हजार से अधिक है। पहचान करके नोटिस दिया जा रहा है। नोटिस मिलने के 7 दिन के अंदर छत पर लगे लोहे के ढांचे को हटाना होगा, अन्यथा नगर निगम की टीम इसे हटाएगी। होर्डिंग्स लगाने वाले विज्ञापनदाताओं से प्रॉपर्टी मालिकों को मोटी रकम मिलती है, लेकिन नगर निगम को कुछ नहीं। उधर, शुक्रवार को अभियान चलाकर 38 अवैध यूनिपोल, होर्डिंग्स, पोस्टर-बैनर को हटाया गया। नगर आयुक्त यशपाल मीणा के निर्देश पर पिछले दिन 15 यूनिपोल हटाए गए थे। अवैध होर्डिंग और यूनिपोल हटाने का अभियान रात में भी चलेगा। संबंधित लोगों और संस्थाओं से जुर्माना वसूलने के साथ-साथ प्राथमिकी भी दर्ज की जा रही है। पुनरावृत्ति करने पर पीडीआर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। अंचलवार कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *