कटिहार में शनिवार शाम 100 की स्पीड में बस ने पिकअप को टक्कर मार दी। जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें एक ही परिवार के 5 लोग शामिल हैं। मृतकों में 10 महिला, 2 पुरुष और एक बच्ची हैं। हादसे में 32 से ज्यादा घायल हैं। हादसा कटिहार के कोढ़ा ब्लॉक में NH-31 पर हुआ। टक्कर इतनी जोर की हुई कि पिकअप की छत पूरी तरह साफ हो गई। पीछे का डाला भी गाड़ी से अलग होकर उलट गया। पिकअप की ड्राइविंग सीट के बगल में खून ही खून था। ड्राइवर स्टेयरिंग में फंसकर ही मर गया। पिकअप की बॉडी में लोगों के कपड़े और मांस के टुकड़े फंसे थे। 16 तस्वीरों में देखिए कटिहार हादसे की पूरी कहानी… सबसे पहले घटनास्थल की तस्वीरें पुलिस ने घायलों को किया रेस्क्यू… अब अस्पताल से आई तस्वीरें देखिए… रोते-बिलखते परिजन…