आंदर थाने में एसपी का औचक निरीक्षण:परिसर में मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया, कानून-व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए

सिवान के पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बुधवार शाम करीब 5 बजे आंदर थाने का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से किया गया। थाना परिसर की हर व्यवस्था का लिया जायजा निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, अभिलेखों के रखरखाव, शस्त्रागार, सीसीटीवी व्यवस्था, महिला हेल्प डेस्क, आगंतुक रजिस्टर तथा थाना परिसर की साफ-सफाई की स्थिति का गहन निरीक्षण किया। लंबित मामलों और वांछित अभियुक्तों पर दिया जोर एसपी ने लंबित विवेचनाओं की प्रगति, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की स्थिति की समीक्षा की और इनके शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया। पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर सदर एसडीपीओ गौरी कुमारी, आंदर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *