आजमगढ़ में मकान निर्माण का कार्य रुकवाया:200000 की मांगी गई रंगदारी, दर्ज हुआ मुकदमा जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र में मकान के निर्माण को रुकवा कर₹200000 की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित अधिवक्ता नहीं सिधारी थाने में शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। यह है पूरा मामला पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित राजीव पाण्डेय पुत्र हरि नारायन पाण्डेय एडवोकेट सिविल कोर्ट आजमगढ़ में अधिवक्ता है ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि सिधारी मुहल्ला में किराये के मकान में रहता है। प्रार्थी के पिता मकान बनाने हेतु ग्राम रामपुर में थाना सिधारी आजमगढ़ में एक भूखण्ड क्रय किया था जिसके निर्माण का कार्य जारी है। प्रार्थी से जब भी निर्माण का कार्य शुरू होता रहा गाँव के राजेश यादव उर्फ मुन्ना पुत्र स्व. बृजभान यादव, अवधेश यादव पुत्र पवारू यादव व उसके साथ 6-7 अन्य लोगो ने 21.7.24 को मकान का कार्य यह कहते हुए रुकवा दिया था कि पहले हमलोगो का टैक्स (गुण्डा टैक्स) रुपये दो लाख जमा करके तब निर्माण का कार्य शुरु करना अन्यथा आज गाली से मुक्त हो रहे हो बाद में मकान बनाने के लिए रहोगे ही नही। गुण्डा टैक्स ना देने की वजह से 1.3.2025 शाम को निर्माण शुदा जमीन पर ही मुन्ना द्वारा जान मारने की नियत से हमला भी किया गया जिससे प्रार्थी की जान बच पायी थी। पीड़ित का कहना का 18 दिसंबर 2025 को शुरू किए गए निर्माण कार्य के दौरान राजेश यादव उर्फ मुन्ना अपने साथ आठ गुर्गो के साथ निर्माण स्थल पर पहुच आया और बोला कि अभी तक टैक्स (गुण्डा टैक्स) दो लाख रुपये दिये बिना निर्माण कैसे करा रहे हो क्या चाहते हो इस बार यही ठोक दूंगा और भ‌द्दी-2 गाली देते हुए निर्माण रोक दिया। इस मामले में पीड़ित की तारीफ पर मुकदमा दर्ज कर जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *