आज पूरे प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट:8 जुलाई के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी; बांका में सबसे ज्यादा 41.2mm हुई बारिश

बिहार में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार यानी आज भी पूरे बिहार में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक मौसम में बदलाव होने की कोई संभावना नहीं है। 8 जून के बाद से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, नमी के कारण बादल छाए रहेंगे। बीते 24 घंटे में हाजीपुर, जमुई और बांका में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। वहीं, नवादा में बारिश के बाद जलजमाव की स्थिति बन गई। पटना में तेज धूप निकली रही। बांका में सबसे ज्यादा 41.2mm बारिश हुई। पटना में महसूस होगी उमस वाली गर्मी राजधानी की बात करें, तो अगले पांच दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। आंशिक बादल छाए रहेंगे। दोपहर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की भी संभावना है। 3 जुलाई को बिहार में हुई बारिश की कुछ तस्वीरें… छपरा सबसे गर्म रहा पिछले 24 घंटे के दौरान 30.9 डिग्री के साथ छपरा सबसे गर्म जिला रहा। जबकि सबसे कम बांका में 32.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। बंगाल-उडिशा में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर बिहार में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि फिलहाल मानसून की टर्फ रेखा औसत समुद्र तल पर बीकानेर, मयोपुर, खजुराहो, डाल्टनगंज, दीघा होते हुए पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। इस टर्फ का गुजरना बिहार के दक्षिणी और मध्य भागों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे राज्य में नमी का प्रवाह लगातार बना रहता है। पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र से सटे उत्तर ओडिशा के ऊपर 1.5 से 5.8 किमी तक ऊंचाई में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है। इसका असर जमुई, बांका, गया जैसे दक्षिणी जिलों में अधिक होगा। वहां नमी खींचने के कारण बादल बनने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी बिहार में होती रहेगी मानसूनी बारिश मध्य असम के ऊपर 0.9 किमी तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी तक चक्रवाती परिसंचरण है। दोनों ही बिहार के उत्तर-पूर्व और पश्चिमी हिस्सों में नमी प्रवाह को सहारा दे रहे हैं। इनकी वजह से पूर्वी बिहार (सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, किशनगंज) और पश्चिमी बिहार (भोजपुर, बक्सर, आरा) में बारिश की स्थिति बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *