आज “स्कूल चलो अभियान” की शुरूआत करेंगे CM:वाराणसी में 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे योगी, सुबह काशी विश्वनाथ व काल भैरव का करेंगे दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को वाराणसी में “स्कूल चलो अभियान” की शुरूआत करेंगे। दरअसल, वह दो दिवसीय दाैरे पर प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में आए हैं। शुक्रवार को शाम वह यहां पहुंच गए और रात में सम्राट विक्रमादित्य पर आयोजित महानाट्य नाटक के मंचन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। रात में मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में ही विश्राम भी किए। शनिवार सुबह काशी के कोतवाल कहे जाने वाले काल भैरव और बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करेंगे और इसके बाद शिवपुर स्थित परिषदीय विद्यालय पहुंचेंगे । यहां स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ करेंगे। बच्चों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे इसके बाद बच्चाें से संवाद करेंगे। एडी बेसिक हेमंत राव, बीएसए अनुराग श्रीवास्तव समेत अन्य उच्चाधिकारी तैयारियों में जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *