‘आपके बिना अधूरा हूं, अधूरा ही रहूंगा’:पहली पत्नी की डेथ एनिवर्सरी पर पवन सिंह का पोस्ट; ज्योति ने लिखा- आपकी जगह मुझे नहीं मिली

भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी नीलम देवी की डेथ एनिवर्सरी पर उनको याद किया है। पवन सिंह ने सोशल मीडिया X पर नीलम देवी की फोटो पोस्ट कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘आपके बिना अधूरा हूं, अधूरा ही रहूंगा।’ वहीं, पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति ने भी पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा- आप जहां भी हो, भगवान अपने चरणों में स्थान दें। मुझे इस बात का अफसोस हमेशा रहेगा कि आपकी जगह मुझे कभी दिया ही नहीं गया। ज्योति सिंह ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर शेयर की थी तस्वीर पवन सिंह और उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के बीच तलाक का केस चल रहा है। इसके बावजूद ज्योति सिंह ने दो दिन पहले अपनी वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पवन सिंह के साथ पुरानी तस्वीर साझा कर उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई दी थी। ज्योति सिंह की ओर से शेयर की गई तस्वीर में दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे। फोटो में ज्योति सिंह मैरून रंग की साड़ी पहने, मांग में सिंदूर लगाए हुए पवन सिंह की बाहों में मुस्कराती दिखाई दे रही थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने ‘Happy Anniversary’ लिखकर पवन सिंह को बधाई दी थी। नीलम ने शादी के तीन महीने बाद किया था सुसाइड नीलम देवी और पवन सिंह की शादी 2014 में हुई थी। शादी के तीन महीने बाद 8 मार्च, 2015 को नीलम ने मुंबई में पवन सिंह के फ्लैट में पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। इस आत्महत्या के बाद पवन सिंह का नाम विवादों में घिर गया था।
पवन सिंह की भाभी ने नीलम की मौत का रीजन बताते हुए कहा था कि पवन सिंह अपने काम में काफी व्यस्त हो गए थे। जिस कारण नीलम मानसिक रूप से बहुत परेशान रहने लगी थीं। देर रात घर लौटने और पत्नी को समय न दे पाने की वजह से नीलम ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। अपनी पहली पत्नी को पवन ने देवी कहा था हालांकि पवन सिंह स्टेज से कई बार नीलम का जिक्र कर चुके हैं। रियलिटी शो में पवन अपनी पहली पत्नी को याद कर भावुक होते हुए भी दिखे थे। उन्होंने कहा था, ‘मेरी शादी हुई थी एक लड़की से, उसने तीन महीने में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वो देवी थी, जिसको मैंने खो दिया।’ 2018 में की थी दूसरी शादी अपनी पत्नी के आत्महत्या के 4 साल बाद 6 मार्च 2018 को पवन सिंह ने ज्योति से यूपी के बलिया में शादी की। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के रिश्तों में खटपट शुरू हो गई। दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है। साल 2022 में ज्योति ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। उस समय उन्होंने पवन पर मारपीट और जबरन गर्भपात कराने जैसे आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि पवन ने उन्हें शादी के बाद परेशान किया। ज्योति ने यह खुलासा भी किया कि पवन का संबंध पहले भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से था। अक्षरा 3 महीने की गर्भवती थीं और पवन हमेशा कहते थे कि अक्षरा उनकी पत्नी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *