अमृतसर| आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रधान रविंदर डाबर को चेयरमैनी दिलाने के नाम पर 50 लाख रिश्वत के आरोपों ने सियासत गर्मा दी है। जिला प्रधान प्रभबीर सिंह बराड़ की प्रेस वार्ता के बाद पार्टी हाईकमान ने एक्शन लेते हुए 3 प्रमुख नेताओं को सस्पेंड कर दिया है। जिसमें एजीए जनरल सेक्रेटरी नवजोत सिंह ग्रोवर, जिला महासचिव मुखविंदर सिंह विरदी और यूथ विंग के स्टेट वाइस प्रेसिडेंट कुनाल धवन शामिल हैं। निलंबन आदेश में इसे पार्टी विरोधी गतिविधि बताया गया है। वहीं सस्पेंड किए गए नेता नवजोत ग्रोवर ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मुखविंदर विरदी ने कहा कि यह केवल 50 लाख का मामला नहीं है। पार्टी में कई और लोग भी हैं जिनके साथ लाखों की ठगी हुई है। लोग डर के मारे खुलकर नहीं बोल रहे। सीएम भगवंत मान से मांग करता है जांच कराई जाए। कुनाल धवन का ने कहा कि रविंदर डाबर की ओर से जिला प्रधान प्रभबीर सिंह बराड़, वरुण भगत पर आरोप लगाए और वह दोनों ही एकसाथ थे। वरुण की वीडियो वायरल हुई उसमें जिला प्रधान का नाम लिया गया और जिसने वीडियो बनाया यह सब लोग एक साथ तो प्रैस कांफ्रेंस में बैठे थे, इससे साफ है कि यह लोग एकसाथ ही है। इसकी जांच होना जरूरी है।