आय से 234 करोड़ अधिक संपत्ति केस में असिस्टेंट कमिश्नर को क्लीन चिट

केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग के पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर राजीव कुमार मेहरवाल और उनकी पत्नी मीना शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संप​त्ति के दर्ज मामले में सीबीआई ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है। सीबीआई ने दंपती के खिलाफ वर्ष 2011 से 2015 के बीच अपनी ज्ञात आय से 158% के हिसाब से 234.14 लाख रुपए अधिक संपति अर्जित करने को लेकर केस दर्ज किया था लेकिन जांच के दौरान दंपती ने इस संपति को लेकर दस्तावेज पेश किए। जिसके बाद सीबीआई ने उन्हें मामले में क्लीन चिट देते हुए कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है जिसे कोर्ट ने भी मंजूरी दे दी है। दरअसल सीबीआई ने वर्ष 2021 में ट्रैप ऑपरेशन के दौरान राजीव कुमार मेहरवाल को वकील सुनील शर्मा के साथ रिश्वत लेते पकड़ा गया था। उस समय मेहरवाल चंडीगढ़ में सीजीएसटी डिविजन-3 में तैनात थे। प्रीलिमिनरी इंक्वायरी में खुलासा हुआ कि मेहरवाल और उनकी पत्नी ने 1 अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2015 तक हाई-वैल्यू एसेट्स खरीदे, जो उनकी सैलरी और बिजनेस इनकम से कहीं ज्यादा थे। मेहरवाल ने मुंबई, दिल्ली, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में पोस्टिंग ली और कई सालों तक नौकरी की। जबकि उनकी पत्नी मीना शर्मा हाउसवाइफ हैं, लेकिन वर्ष 1999-2006 और 2010 में पैकर्स एंड मूवर्स के नाम से वह बिजनेस चला चुकी हैं। 5 लाख से करोड़ों में पहुंची संपत्ति सीबीआई ने उनके खिलाफ जांच की तो सामने आया कि शुरुआत में उनके पास सिर्फ 5 लाख की संपत्ति (ओखला इंडस्ट्रियल एरिया में 50% शेयर वाली प्रॉपर्टी) थी। लेकिन बाद में यह बढ़कर 178.44 लाख हो गई। इसमें ई-100, दूसरी मंजिल, साकेत, नई दिल्ली (मीना शर्मा के नाम): 61.70 लाख (2012), प्लॉट नं. 18ए, ग्रीन बे गोल्फ विलेज, यमुना एक्सप्रेसवे, नोएडा (राजीव के नाम): 69 लाख (2014), मर्सिडीज बेंज कार (मीना के नाम): 35 लाख (2013), फोर्ड फिगो कार (कार्तिकेय के नाम): 5.74 लाख (2013), वीयू 65 इंच एलईडी स्मार्ट टीवी: 2 लाख (2013) और ओखला प्रॉपर्टी (50% शेयर, 2022 में बेची गई) 5 लाख (2000) के हिसाब से उनकी कुल एसेट्स ग्रोथ 173.44 लाख निकली। जांच रिपोर्ट के अनुसार मेहरवाल की सैलरी 27.04 लाख, मीना की आईटी रिटर्न्स से इनकम 49 लाख, गोल्ड बेचने से 17.47 लाख, आईसीआईसीआई बैंक से होम लोन 40 लाख, साकेत मॉल में शॉप बेचने से (50% शेयर) 14.06 लाख के हिसाब से कुल इनकम 147.57 लाख रुपए निकली। जबकि घरेलू खर्च (सैलरी का 1/3) 9.01 लाख, स्कूल फीस 1.20 लाख, क्रेडिट कार्ड पेमेंट्स 14.48 लाख, लोन ईएमआई 33.17 लाख, पेट्रोल, इंश्योरेंस, बिजली-टेलीफोन करीब 7 लाख, शेयर मार्केट इन्वेस्टमेंट (मीना और कार्तिकेय) 59.79 लाख, रेस्टोरेंट ‘टेस्ट बड्स’ में इन्वेस्टमेंट 66.20 लाख, ट्रैवल और गोल्ड खरीद में 17.02 लाख के हिसाब से कुल खर्च 208.27 लाख रुपए सामने आया। इसके हिसाब से आय से 234.14 लाख (158.66%) अधिक संपति निकली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *