आवारा कुत्ते ने नवजात के हाथ-पैर खाए:जमुई में मुंह में धड़ लेकर भाग रहा था, लोगों ने कुत्ते को भगाकर शव दफनाया

जमुई में रविवार को एक नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के आधे हिस्से को कुत्तों ने नोच लिया था, जबकि धड़ और सिर ही सुरक्षित मिले। स्थानीय लोगों ने कुत्तों को शव नोचते देखा तो उन्हें भगाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के करमा–सिकंदरा मुख्य सड़क पर कोढ़नी नदी पुलिया के पास का है। प्रत्यक्षदर्शी रितेश ने बताया कि शाम करीब 3-4 बजे वे बाइक से करमा–सिकंदरा मुख्य सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक आवारा कुत्ते पर पड़ी, जो मुंह में कुछ दबाकर ले जा रहा था। पहले उन्हें लगा कि कुत्ता कोई सामान या जानवर का अवशेष लेकर जा रहा होगा, लेकिन पास पहुंचने पर वे सन्न रह गए। कुत्ते के मुंह में नवजात शिशु का शव था। उन्होंने बताया कि शव की हालत बेहद खराब थी और शरीर से खून बह रहा था। रितेश ने तुरंत बाइक रोककर कुत्ते को खदेड़ा। काफी प्रयास के बाद कुत्ता शव छोड़कर भाग गया। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। हाथ-पैर खा गया था कुत्ता युवक ने बताया कि नवजात के शरीर पर मिट्टी लगी थी। देखने से लग रहा था कि नवजात को दो-चार घंटे फेंका गया था। कुत्ते ने उसका हाथ-पैर नोंच चुका था। सिर्फ धड़ और सिर बचा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्थानीय नर्सिंग होम इस तरह की घटना को अंजाम देता है। मामले की गंभीरता से जांच कर प्रशासन शख्त कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस ने क्या कहा सिकंदरा थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि अस्पताल में कई बार प्रसव के दौरान मृत बच्चे जन्म लेते है। इन मृत नवजात को ग्रामीण इलाकों में जमीन में गाड़ दिया जाता है। तो हो सकता है कोई जानवर जमीन के अंदर से निकाल लिया। सरकारी अस्पताल के अलावा प्राइवेट नर्सिंग होम में प्रसव से संबंधित जानकारी ली गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, नगर पंचायत के कर्मी को सूचना देकर बुलवाया और शिशु के शव को दफना दिया गया। हाजीपुर- कुत्तों ने नवजात के शव का एक पैर खाया करीब दो महीने पहले वैशाली से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जहां हाजीपुर स्थित सदर अस्पताल रोड पर एक नवजात शिशु का शव कूड़े के ढेर पर मिला। स्थानीय लोगों ने देखा कि कुछ कुत्ते शव को नोच रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नवजात शिशु का गर्भ लगभग पांच माह का प्रतीत हो रहा था और उसकी नाल भी खुली हुई थी। शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई गई कि किसी निजी नर्सिंग होम या मेडिकल पेशेवर की सहायता से अवैध गर्भपात कराकर नवजात को यहां फेंका गया होगा। लोगों का मानना है कि बिना किसी मेडिकल विशेषज्ञ की मदद के ऐसा करना संभव नहीं है। ————————— ये खबरें भी पढ़ें…. दरभंगा में 8 साल की बच्ची को कुत्तों ने नोंचा,मौत:सावन सोमवारी पर फूल तोड़ने गई थी; पिता बोले- 4-5 कुत्तों ने हाथ-पैर में काटा था दरभंगा में 8 साल की बच्ची पर 6 कुत्तों ने हमला कर दिया। हमले में वो बुरी तरह जख्मी हो गई। झाड़ी में वो गंभीर हालत में मिली थी, आनन-फानन में परिवार वाले DMCH लेकर गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। घटना खराजपुर वार्ड-3 छोटी एकमी मिथला नगर की है। बच्ची की पहचान 8 साल की आरोही के तौर पर हुई है। वो सावन की पहली सोमवारी पर पूजा करने के लिए फूल तोड़ने गई थी। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *